Crime Branch

40 Episodes
Subscribe

By: Aaj Tak Radio

जुर्म की गलियों की हर आहट पर नज़र रखने आ गया है नया पॉडकास्ट 'क्राइम ब्रांच' जिसमें हम आपको सुनाएंगे क्राइम की दुनिया के वो क़िस्से जो आप ने कभी नहीं सुने होंगे. सुनिए, एक अर्से से क्राइम की ख़बरें कवर करने वाले आजतक के सीनियर क्राइम रिपोर्टर अरविंद ओझा की खास बातचीत उन शख्सियतों से जो जुर्म की आहट सबसे करीब से सुनते हैं.CRIME BRANCH, hosted by renowned journalist Arvind Ojha, features interviews with former IPS officers, police officers, senior crime journalists, lawyers, reformed criminals, and those wrongfully accused and acquitted. Each episode dives into their experiences with high-profile cases, providing unique insights into the world of crime and justice.

अतीक़ अहमद के ISI कनेक्शन और मुख़्तार अंसारी-विकास दुबे की मौत के पीछे कौन? पूर्व DGP प्रशांत कुमार का खुलासा: Crime Branch
Today at 4:49 PM

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बातचीत एक ऐसे पुलिस अफ़सर से है, जिनके नाम के साथ उत्तर प्रदेश की नई पुलिसिंग की पूरी बहस जुड़ी रही है. उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रशांत कुमार, जिनके कार्यकाल को लेकर अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने एक नया “पुलिसिंग मॉडल” खड़ा किया - जहां एनकाउंटर लगातार चर्चा में रहे. इस बातचीत में “Operation Langda” पर विस्तार से बात हुई. साथ ही फ़िल्म ‘Dhurandhar’ और ‘Dhurandhar 2’ में दिखाए गए किरदार और घटनाएं हकीकत के कितने करीब हैं, खासकर अतीक़ अहमद से जुड़े दावों पर. इसके अलावा मुख़्तार अंसारी की मौत और विकास दुबे एनकाउंटर को लेकर भी खुलकर सवाल-जवाब हुए. बातचीत में हाथरस केस और महाकुंभ भगदड़ जैसे विवादित मामलों पर भी प्रशांत कुमार से सीधे सवाल किए गए. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


Pulwama में RDX कैसे आया, Godhra कांड की जांच और Sheena Bora-Haren Pandya को क्यों मारा गया?: Crime Branch
Last Wednesday at 6:16 AM

‘क्राइम ब्रांच’ के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA के पूर्व चीफ़ योगेश चंद्र मोदी. एक सीनियर IPS अधिकारी जिन्होंने अपनी सेवाएं CBI और R&AW में भी दीं. वाईसी मोदी के ही कार्यकाल में पुलवामा अटैक हुआ था. इसके अलावा उन्होंने कई हाई-प्रोफ़ाइल मामले भी सॉल्व किए. इस एपिसोड में उन्होंने बताया कि पुलवामा अटैक हुआ कैसे और NIA इसकी तह तक कैसे पहुंची. साथ ही उन्होंने कश्मीर के टेरर फ़ंडिंग और गुजरात दंगों से जुड़ी अपनी जांच के बारे में भी बताया. आखिर में वाईसी मोदी ने हरेन पांड्या और शीना बोरा मर्डर केस की कहानियां भी बताईं. ये एपिसोड सिर्फ़ एक घटना का ब्योरा नहीं, बल्कि आतंकवाद, क्राइम और जांच बीच की पूरी कहानी है - सीधे उस शख्स की ज़ुबानी जिसने इसे करीब से देखा और सुलझाया. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह


क्वीन्स ऑफ़ क्राइम - लेडी डॉन, हनी ट्रैप, टिंडर मर्डर और बेबी सीरियल किलर्स की ख़ौफ़नाक कहानियां: Crime Branch
04/16/2026

क्राइम की दुनिया में औरतों की एंट्री कम हुई है. लेकिन जब भी होती है, एक ऐसी कहानी छोड़ जाती है जिसे भूलना आसान नहीं होता. आज ‘क्राइम ब्रांच’ में मेहमान हैं कुलप्रीत यादव. 23 साल तक भारतीय नेवी में सेवा देने के बाद वो नेवल कमांडेंट के तौर पर रिटायर हुए. इसके अलावा वो एक जाने-माने लेखक और एक्टर भी हैं. इस एपिसोड में बातचीत उनकी चर्चित किताब Queens of Crime पर हुई. ये किताब उन आम औरतों की कहानियां बताती है, जो हालात या फ़ैसलों की वजह से अपराध की दुनिया में पहुंच गईं. जानिए इस पॉडकास्ट में कि मुंबई की ड्रग क्वीन ने अपना साम्राज्य कैसे खड़ा किया? एक मां और उसकी दो बेटियों की चेन स्नैचिंग गैंग कैसे ‘बेबी किलर्स’ में बदल गई? एक टिंडर मर्डर केस जिसका तरीका ही सिहराने वाला है और साइनाइड मल्लिका की खौफ़नाक कहानी. 'क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में सुनिए ऐसी कहानियां, जो आम धारणाओं को तोड़ती हैं और दिखाती हैं कि जुर्म का चेहरा कई बार हमारी सोच से बिल्कुल अलग होता है.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह


PoK से Karachi तक… Pakistan में आतंकियों को कौन मार रहा है? सुनिए ये Dhurandhar कहानी: Crime Branch
04/08/2026

9 जून 2024… एक तरफ़ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, दूसरी तरफ़ जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमला हो जाता है. इतने अहम दिन पर हुआ ये हमला महज़ संयोग तो नहीं था, बल्कि सोचा-समझा मैसेज था. लेकिन एक साल बाद ही इस हमले के मास्टरमाइंड अबु क़ताल, जो पाकिस्तान में सुरक्षित बैठा था, रहस्यमय तरीके से मारा जाता है. कुछ ‘Unknown Gunmen’ आते हैं, हमला करते हैं और बिना कोई सुराग छोड़े गायब हो जाते हैं. यही पैटर्न बार-बार सामने आता है. चाहे वो आमिर सरफ़राज़ तांबा हो, जिसने सरबजीत सिंह की हत्या की या फिर हंज़ला अदनान, जो हाफ़िज़ सईद का करीबी था. हर बार कहानी एक जैसी है - सटीक हमला, कोई क्लेम नहीं, और हमलावर गायब. तो सवाल ये है कि क्या ये कोई सीक्रेट ऑपरेशन है जो बिना नाम के चल रहा है? क्या हाल ही में आई फ़िल्म ‘धुरंधर’ की तरह कोई धुरंधर सच में तो पाकिस्तान में नहीं है? इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको ऐसी 4 सच्ची कहानियों के ज़रिए इसी गुत्थी को समझाने की कोशिश करेंगे.


Dhurandhar वाले SP Chaudhry Aslam की बेगम के Rehman Dakait, Lyari और Pakistan पर खुलासे: Crime Branch
03/31/2026

धुरंधर और धुरंधर 2 के बाद कई किरदार नामी गिरामी हो गए. उनमें से एक प्रमुख शख्सियत है पाकिस्तान के SP चौधरी असलम. लेकिन उनकी फ़िल्म में दिखी कहानी और असली ज़िंदगी के बीच कितना फ़र्क है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारी मेहमान हैं चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम. जानिए इस एपिसोड में कि कैसे एक आम इंसान पुलिस अफ़सर बना? ‘चौधरी’ नाम उनके साथ कैसे जुड़ा? और एक पुलिसवाले की ज़िंदगी के साथ परिवार को किन समझौतों से गुज़रना पड़ता है? इस बातचीत में खुलकर बात होती है उनके एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनने की, उन पर लगे आरोपों की, और उन ऑपरेशनों की जिनकी वजह से वो हमेशा सुर्खियों में रहे. ऑपरेशन ल्यारी से लेकर रहमान डकैत के एनकाउंटर तक, क्या ये सब वैसा ही था जैसा बताया गया, या कहानी कुछ और थी? साथ ही, TTP से उनकी दुश्मनी कैसे शुरू हुई और क्यों वो उनके निशाने पर आ गए? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह


Dhurandhar 2 में दिखा Atiq Ahmad का Pakistan कनेक्शन, पुलिस वाले ने सच्चाई बता दी: Crime Branch
03/26/2026

धुरंधर 2 की लहर के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में है - अतीक़ अहमद. और इसी नाम की कहानी हमें ले जाती है दिल्ली पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर विनय त्यागी तक. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे मेहमान हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विनय त्यागी, जिन्होंने 1995 में पुलिस फ़ोर्स जॉइन की. दिल्ली पुलिस में रहते हुए वो करीब 8 साल तक स्पेशल सेल में तैनात रहे. इस बातचीत में उन्होंने बताया कि राजू पाल मर्डर केस के बाद अतीक़ अहमद को कैसे गिरफ़्तार किया गया. जब वो पुलिस कस्टडी में था, तब उसका व्यवहार कैसा था और उसने क्या खुलासे किए. इसके अलावा उन्होंने अपने कई हाई प्रोफ़ाइल मामलों के बारे में भी बात की. इनमें कार्टूनिस्ट इरफ़ान हुसैन का मर्डर केस भी शामिल है, जिसकी जांच उन्होंने करीब से की. आनंद लीजिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


Zahoor Mistry, Uzair Baloch, Dawood Ibrahim, धुरंधर 2 के एक-एक किरदार की कहानी पता चली: Crime Branch
03/19/2026

धुरंधर 2 आ चुकी है… और इसके साथ ही कहानी भी अब पहले से कहीं ज़्यादा खतरनाक हो गई है. फ़िल्म के आते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर इससे जुड़ी ख़बरें आग की तरह फैल रही हैं. वहीं दूसरी तरफ़ फ़िल्म के कई कैरेक्टर्स लोगों को और
इस वीडियो में हम बात करेंगे पर्दे के पीछे की कहानी पर. C-814 हाईजैकिंग से लेकर ज़हूर मिस्त्री की रहस्यमयी हत्या तक - इस कहानी में और क्या छिपा है?
हम आपको बताएंगे:
• ज़हूर मिस्त्री उर्फ़ ज़ाहिद अखुंड की पूरी कहानी
• उज़ैर बलोच का अरशद पप्पू से बदला
• अतीक अहमद और अशरफ के कथित ISI कनेक्शन पर बड़ा खुलासा
• और वो सबसे बड़ा सवाल - “बड़े साहब” आखिर हैं कौन और कहां हैं?
पूरा वीडियो को अंत तक ज़रूर देखें, अरविंद ओझा के साथ.


Gangs of Punjab, Sidhu Moose Wala केस की पूरी कुंडली और Lawrence Bishnoi से जुड़े सारे झूठ: Crime Branch
03/17/2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में मेहमान हैं जुपिंदरजीत सिंह - पंजाब के जाने-माने खोजी पत्रकार और लेखक, जिनकी पहचान खास तौर पर क्राइम रिपोर्टिंग के लिए है. जुपिंदरजीत सिंह की किताब “Who Killed Moose Wala?” ने पंजाब के सबसे चर्चित केस को एक नए नज़रिये से समझने की कोशिश की थी. अब उनकी नई किताब “Gangs of Punjab” एक बार फिर सुर्खियों में है. आज की बातचीत इसी पर केंद्रित है, जिसमें पंजाब के 10 नामचीन गैंगस्टरों की कहानी सामने आती है. इस दौरान चर्चा हुई कि लॉरेंस बिश्नोई कैसे पंजाब का सबसे बड़ा गैंगस्टर बना, उसने अपनी डायरी में क्या खुलासे किए और पंजाब के गैंगस्टर नेटवर्क की जड़ें पूर्वांचल माफ़िया तक कैसे पहुंचीं? साथ ही उन्होंने बताया कि डिप्पी चंदभान से लेकर रॉकी फाज़िल्का तक, किन लोगों ने पंजाब के इस अंडरवर्ल्ड की नींव रखी और कैसे ये अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैल गया? और आखिर में जानेंगे पंजाब गैंग वॉर के राज़ और सिद्धू मूसेवाला केस की पूरी कुंडली. ये बातचीत आपको पंजाब के अंडरवर्ल्ड की उन परतों तक ले जाएगी, जिनके बारे में अक्सर सुना तो जाता है, लेकिन समझा कम जाता है. आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल


21 Para SF के ऑपरेशन, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और जंग में कैसे काम आते हैं स्नाइपर?: Crime Branch
03/10/2026

फिल्मों में आपने अक्सर देखा होगा - किसी ऊंची इमारत की छत पर, किसी वीरान पहाड़ी पर या बर्फ़ से ढकी चोटी के बीच लेटा एक सैनिक. हवा की हल्की सरसराहट, सांसें लगभग थमी हुईं, और आँखें दूरबीन के लेंस में गड़ी हुईं. हाथ में राइफ़ल और सामने कई सौ मीटर दूर एक छोटा सा टारगेट. एक स्नाइपर, जंग का वो सिपाही जो अक्सर दिखाई नहीं देता, लेकिन जिसका एक निशाना पूरी लड़ाई का रुख बदल सकता है. ऐसे ही एक “इनविज़िबल वॉरियर” हैं हवलदार नंद किशोर, जो Indian Army की एलीट यूनिट 21 Para (Special Forces) के स्नाइपर रहे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में वो बताते हैं कि किसी युद्ध या ऑपरेशन में एक स्नाइपर की असली अहमियत क्या होती है? साथ ही ये भी जानेंगे कि जम्मू कश्मीर और नॉर्थ-ईस्ट में चलने वाले काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशनों में स्नाइपर की क्या भूमिका होती है? आनंद लीजिए पूरे एपिसोड का अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


ऑपरेशन खुकरी एक्सप्लेनर: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया?
03/03/2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह


ऑपरेशन खुकरी: भारतीय सेना का क्रेडिट किसने छीना और गुरमीत राम रहीम के डेरे को कैसे खाली कराया गया?
03/03/2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड ने एक अलग राह पकड़ी है. इस बार बातचीत भारतीय सेना के जांबाज़ अफ़सर, मेजर जनरल राजपाल पुनिया से हुई. 35 से ज़्यादा सालों की सेवा के बाद मेजर जनरल पुनिया को 2002 में युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया गया. उनके मिलिट्री करियर की हाईलाइट रही है - United Nations Peacekeeping Mission के तहत 2000 में पश्चिम अफ़्रीका के सिएरा लियोन में तैनात रहना. इस दौरान ‘Operation Khukri’ को अंजाम दिया गया, जो संचालित संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन की सबसे साहसिक कार्रवाइयों में से एक है. ये उन 233 भारतीय सैनिकों की कहानी है, जो तीन महीनों से अधिक समय तक बिना किसी आपूर्ति के, Revolutionary United Front (RUF) के विद्रोहियों से घिरे रहे. मेजर जनरल पुनिया की उपलब्धियों में एक बेहद चर्चित अध्याय है, सिरसा के डेरा सच्चा सौदा कॉम्प्लेक्स को शांतिपूर्ण तरीके से खाली कराना. इसके अलावा सेवा के दौरान उन्होंने LoC और LAC जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में भी कमान संभाली. अरविंद ओझा के साथ सुनिए पूरी बातचीत.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह


IPL स्पॉट फ़िक्सिंग का पर्दाफ़ाश करने वाले पुलिस कमिश्नर ने दाऊद इब्राहिम-टाइगर मेमन के बारे में क्या बताया?: Crime Branch
02/24/2026

नीरज कुमार सिर्फ़ एक पुलिस अफ़सर नहीं, बल्कि उन कुछ नामों में शामिल हैं जिनके करियर की फ़ाइलें खुद भारत के आपराधिक इतिहास की धड़कनें दर्ज करती हैं. CBI में रहते हुए उन्होंने हाई-प्रोफ़ाइल और एंटी-टेररिज़्म ऑपरेशनों को लीड किया. 1993 बॉम्बे ब्लास्ट से लेकर अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध तक - जांच की डोर अक्सर उनके हाथ में रही. इस दौरान उनका सामना दाऊद इब्राहिम और मेमन परिवार से भी हुआ. दिल्ली, गोवा और अरुणाचल प्रदेश में अहम जिम्मेदारियां निभाने के बाद वो दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बने. बाद में BCCI की Anti-Corruption and Security Unit में चीफ़ एडवाइज़र के तौर पर उन्होंने क्रिकेट में फैले भ्रष्टाचार पर भी नज़र रखी. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा ने नीरज कुमार से इन्हीं मामलों पर बात की.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल


डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch
02/17/2026

ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामने हमने इसी गंभीर समस्या को रखा. इसके अलावा उनसे बात हुई डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े ख़तरे पर - साइबर फ़्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ग्रूमिंग. अपने बच्चों को इस बदलती दुनिया में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पूरा पॉडकास्ट ज़रूर सुनिएगा, अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती


आर्यन ख़ान से पंगा, बॉलीवुड पर शिकंजा और भारत में कैसे आते हैं तरह-तरह के ड्रग्स?: Crime Branch
02/10/2026

समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी राय रखी. इस बातचीत में मुंबई के ड्रग नेटवर्क, NCB का वर्किंग मॉडल और उनसे जुड़े कुछ चर्चित क़िस्सों पर भी आराम से चर्चा हुई. पूरा एपिसोड ज़रूर सुनिए, अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पाल


मायावती गेस्ट हाउस कांड, UP पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" और महेंद्र फ़ौजी की कहानी: Crime Branch
02/03/2026

‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक नेतृत्व की मिसाल पेश की. इसके अलावा एक लेखक के तौर पर, उन्होंने तीन क़िताबें लिखी. आज हम उनकी ज़िंदगी के इन्हीं पहलुओं पर चर्चा करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
वीडियो एडिट - आशीश रावत


इंदिरा गांधी का ब्लैक टाइगर पाकिस्तान की जेल में क्यों सड़ता रहा?: Crime Branch
01/27/2026

26 जनवरी के मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. हर साल कई भारतीयों को देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने पर सम्मान मिलता है. लेकिन इतिहास में ऐसे भी कई गुमनाम चेहरे हैं, जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी और हम आज उनका नाम तक नहीं जानते. आज की कहानी ऐसे ही एक देशभक्त की. एक ऐसा जासूस, जिसने पाकिस्तान में रहकर न सिर्फ़ जासूसी की, बल्कि वहां की सेना में मेजर के पद तक पहुंचा. उसने पड़ोसी मुल्क से जुड़ी कई अहम और गोपनीय जानकारियां भारत तक पहुंचाईं. आज क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हम आपको R&AW के उस एजेंट की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे आज भी भारत के सबसे बेहतरीन जासूसों में गिना जाता है, जिसकी जांबाज़ी से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उसे नाम दिया - ब्लैक टाइगर. इस एपिसोड में अरविंद ओझा के साथ सुनिए, कहानी रविंद्र कौशिक की.

प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पाल


बाबरी मस्जिद, ऑपरेशन ब्लैक थंडर, RSS की जासूसी और UP माफ़िया की कहानी: Crime Branch
01/20/2026

काफ़ी कम पुलिस अधिकारी ख़ुद को इतिहास का साक्षी कह सकते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे मेहमान एक ऐसी ही हस्ती हैं, पद्मश्री से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह. नागा विद्रोह हो या ऑपरेशन ब्लैक थंडर, बाबरी विध्वंस का यूपी संभालने से लेकर BSF का नेतृत्व करना, प्रकाश सिंह ने सब किया. इसके अलावा उनसे बात हुई पुलिसिंग के ऐसे पन्नों पर जिसकी कोई बात नहीं करता. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पाल


आरुषि तलवार-निठारी केस का फ़ैसला और पूर्वांचल माफ़िया के सामने कैसे झुका दाऊद इब्राहिम?: Crime Branch
01/14/2026

क्राइम की दुनिया में कभी-कभी ऐसे जांबाज़ अफ़सर आते हैं जिनके फ़ैसले और एक्शन इतिहास बना देते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं 1985 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण कुमार, जिनका नाम उत्तर प्रदेश माफ़िया और अपराध की दुनिया में हलचल मचा देता था. अरुण कुमार, उस STF के हेड थे जो शिव प्रकाश शुक्ला को मारने के लिए बनी. इस पॉडकास्ट में अरुण कुमार बताते हैं - STF बनने की कहानी, पूर्वांचल माफ़िया-दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन और मुख्तार अंसारी-पप्पू यादव से जुड़े चर्चित ऑपरेशनों की अंदरूनी कहानी. इसके अलावा निठारी हत्याकांड और आरुषि तलवार मर्डर केस की जांच करने वाले अरुण कुमार कितना संतुष्ट हैं इनके फ़ैसले से? सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग - अमन पाल


इंदिरा गांधी से पंगे, BJP नेताओं की गिरफ़्तारी और दिल्ली पुलिस के क़िस्से: Crime Branch Feat. Kiran Bedi
01/06/2026

1970 के उस दौर में, जब औरतों को समाज ने कुछ गिनी-चुनी भूमिकाओं में बांध रखा था, तब किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफ़सर बनीं. ये एक सिर्फ़ नौकरी नहीं थी, बल्कि सोच की दीवार को तोड़ने जैसा था. दिल्ली की सड़कों से लेकर तिहाड़ जेल की दीवारों तक, हर पोस्टिंग को उन्होंने सुधार के नज़रिये से देखने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं किरण बेदी, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी होने के साथ-साथ वो पुदुचेरी की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. आज बातचीत सिर्फ़ पुलिसिंग पर नहीं, बल्कि उस दौर की होगी जब ज़्यादा मुश्किल था नियमों को बराबरी से लागू करना.

प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल


पूर्वांचल माफ़िया, धनंजय-अभय पर खुलासे और पाकिस्तान में कहां बनती है फ़ेक करेंसी?: Crime Branch
12/30/2025

“वर्चस्व की लड़ाई में कोई अपना नहीं होता” ये शब्द थे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के, जिसके नाम से लोग थर-थर कांपते थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं राजेश पांडे, उत्तर प्रदेश के IPS-SPS 2003 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी. राजेश पांडेय उस स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि STF के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, जिसने श्री प्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर किया था. साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और माफ़िया राज की कमर तोड़ कर रख दी. इस पॉडकास्ट में राजेश पांडेय सिर्फ़ पूर्वांचल माफ़िया की कहानियां ही साझा नहीं करते, बल्कि पाकिस्तान में बनने वाली फ़ेक इंडियन करेंसी की भी असलियत से रूबरू कराते हैं. सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ.

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर: माज़ & अंकित
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल


धुरंधर फिल्म की रियल स्टोरी पाकिस्तानी पत्रकार ने बताई: Crime Branch
12/16/2025

ज़िले हैदर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार और क्राइम रिपोर्टर हैं, जिन्होंने कराची की सड़कों पर आतंक, गैंगवार और पुलिस ऑपरेशनों को बेहद करीब से देखा है. वे उन चुनिंदा पत्रकारों में शामिल हैं, जो दिग्गज पुलिस अफसर चौधरी असलम के साथ कई हाई-रिस्क ऑपरेशनों के दौरान मौजूद रहे.चौधरी असलम वही नाम हैं, जिनकी ज़िंदगी से प्रेरित होकर बॉलीवुड फिल्म धुरंधर बनाई गई है, जिसमें संजय दत्त उनका किरदार निभा रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में पड़ोसी मुल्क से ज़िले हैदर हमारे मेहमान हैं. क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने ज़िले हैदर से वे सभी सवाल पूछे हैं, जिनके जवाब आपको फिल्म धुरंधर में नहीं मिलेंगे.

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल


सलमान खान के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर पवन सिंह क्यों?: Crime Branch
12/09/2025

टेलिविज़न जगत के सबसे बड़े शो बिग बॉस का फ़ाइनल आ चुका है, और इसी बीच एक खबर हर तरफ़ सुर्खियों में है - पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी. ‘क्राइम ब्रांच’ में आज इसी धमकी को डिकोड किया जाएगा. आपका बताएंगे कि इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है, क्या वाकई ये धमकी बिश्नोई गैंग ने भेजी है, पवन सिंह उनके निशाने पर कैसे आए और इस गैंग के तार बिहार-नेपाल से कैसे जुड़े हैं? सुनिए पूरा एपिसोड, अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर: माज़
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल


सूट-बूट में छिपे जैश-ए-मोहम्मद के White Collar आतंकियों की इनसाइड स्टोरी: Crime Branch
11/25/2025

सूट-बूट में दिखने वाले लोग कब, कैसे और कहां आतंक की सबसे ख़तरनाक परतों से जुड़े होते हैं. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जानिए. जैश-ए-मोहम्मद की कथित White Collar महिला विंग कैसे काम करती है? उनका नेटवर्क कैसे बनता है, कैसे फैलता है और कैसे पकड़ में आता है? इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं उस आतंक का वो चेहरा, जो भीड़ में घुल-मिलकर चलता है…लेकिन प्लान करता है विनाश. सुनिए क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नया प्लान कितना खतरनाक?: Crime Branch
11/19/2025

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का क्या अब The END शुरू हो चुका है? या उसके भाई अनमोल बिश्नोई की एंट्री इस क्राइम नेटवर्क को पहले से भी ज्यादा मजबूत बनाने वाली है? ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में बताएंगे कि क्या अनमोल बिश्नोई की वापसी गैंग को नई दिशा देगी? क्या लॉरेंस का नेटवर्क टूट रहा है या नया पावर शिफ्ट शुरू हो चुका है? सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


लखनऊ में कैसे हुई पूर्वांचल गैंग की एंट्री: Crime Branch | लखनऊ के रंगबाज़
11/11/2025

बृजलाल इस वक्त उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद हैं. वे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) 1977 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं और प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं. अपने करियर में उन्होंने 19 एनकाउंटर को अंजाम दिया. करीब तीन दशकों तक देश के सबसे बड़े सूबे में हुई तमाम घटनाओं के न सिर्फ गवाह रहे, बल्कि कई बार खुद कानून के एक अहम पक्ष भी बने. उन्होंने कई किताबें लिखी हैं, जिन पर हमने उनसे पहले भी बातचीत की थी. लेकिन उस बातचीत में बहुत कुछ छूट गया था. उसी को पूरा करने के लिए हमने फिर बृजलाल को बुलाया है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हम उनकी किताब ‘लखनऊ के रंगबाज’ पर बात करेंगे. सुनिए अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.


अंकिता भंडारी केस में क्यों था दबाव और IPS ने हजारों की भीड़ को कैसे कंट्रोल किया: Crime Branch
11/04/2025

कभी-कभी…खाकी वर्दी के पीछे छिपा एक इंसान, दुनिया के सबसे दिलचस्प किस्से लेकर आता है. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार, जिन्होंने अपने लंबे अनुभव और किताब के ज़रिए पुलिस की उस दुनिया की झलक दिखाई है, जिसे आम लोग शायद ही कभी देख पाते हैं. तीन दशक से ज़्यादा की सेवा. सैकड़ों घटनाएं. और इंसानियत की वो मिसालें, जो खाकी को एक चेहरा देती हैं. इस बातचीत में अशोक कुमार न सिर्फ इलाहाबाद से प्रयागराज तक की पुलिस कहानियों को साझा करते हैं, बल्कि बताते हैं कि पुलिस, एक संस्था के तौर पर, जनता का भरोसा कैसे जीत सकती है. साथ ही हम बात करेंगे अंकिता भंडारी केस की. एक ऐसी लड़की की, जिसने गलत के आगे झुकने से इनकार कर दिया और उसकी कीमत अपनी जान देकर चुकाई. सुनिए पूरी कहानी अरविंद ओझा के साथ.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल


गर्लफ्रेंड के साथ बनाए गए प्राइवेट वीडियो ने कैसे ले ली यूपीएससी छात्र की जान?: Crime Branch
10/28/2025

6 अक्टूबर को दिल्ली के तिमारपुर इलाके के गांधी विहार में एक फ्लैट की चौथी मंज़िल पर आग लग गई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया. जब पुलिस ने मौके की जांच की, तो उन्हें एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला. मरने वाले की पहचान राम केश मीना के रूप में हुई, जो उसी फ्लैट में रहने वाला एक यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र की थी, शुरुआत में पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी मौत सिलेंडर फटने से लगी आग में हुई है लेकिन पूरा मामला कुछ और निकला, सुनिए ‘क्राइम ब्रांच’ में.


ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम में कैसे लगी सेंध और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch
10/21/2025

क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं हर्ष बहल जो साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल फॉरेंसिक के जाने-माने एक्सपर्ट हैं. हर्ष साइबर सिक्योरिटी कंपनी Exterro में वाइस प्रेसिडेंट भी हैं. उन्होंने अपने अनुभव से साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कई हाई-प्रोफाइल केस सॉल्व किए हैं, जिनमें AIIMS जैसे नामी अस्पताल और सेमीकंडक्टर कंपनियों पर हुए गंभीर साइबर अटैक शामिल हैं. इस एपिसोड में हमने हर्ष से पूछा कि डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है? साइबर सिक्योरिटी को समझना क्यों जरूरी है और क्या एंटी-वायरस बनाने वाली कंपनियां ही वायरस बनाती हैं? ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए अरविंद ओझा से.

प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती


बिहार में जातियों का झगड़ा कैसे खूनी खेल में बदल गया?: Crime Branch
10/14/2025

बिहार के कई जगहों पर दो दशक तक नरसंहार हुआ. वो जगहें थीं. जहानाबाद जिले का लक्ष्मणपुर बाथे और शंकर बिगहा, पटना जिले का बेलछी, गया जिले के बघौरा और बारा गांव, भोजपुर जिले का बथानी टोला, अरवल जिले का सेनारी, और औरंगाबाद जिले का मियांपुर गांव. जहां इंसानियत को शर्मसार करने वाली खून की नदियां बहीं और इंसान की चीखें सत्ता की दीवारों से टकराकर लौट आईं. हर गांव में एक किस्सा था, हर रात में एक डर,और हर सुबह किसी मां की चीत्कार गूंजती थी. इस लड़ाई में कितने लोगों ने अपनी जान गंवाई, कितने परिवार उजड़ गए और आखिर इसका अंत कैसे हुआ? ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए अरविंद ओझा से.

प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती


पवन सिंह के बीजेपी जॉइन करते ही पत्नी ज्योति सिंह ने क्यों मचाया बवाल?: Crime Branch
10/08/2025

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों ख़ूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. यह विवाद उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से जुड़ा है. हाल ही में ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर पवन सिंह से घर लौटने की गुहार लगाई थी. ज्योति ने इस बात का जिक्र किया था कि पवन सिंह उन्हें कई महीनों से छोड़कर अलग रह रहे हैं. इसके बाद एक नाटकीय घटनाक्रम में पुलिस ने ज्योति सिंह को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना के बाद ज्योति ने एक रोती-बिलखती हुई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसमें वह महिला पुलिस अधिकारियों के साथ नजर आ रही हैं.इस वीडियो में उन्होंने अपने पति पवन सिंह पर किसी दूसरी महिला के साथ होटल में जाने का गंभीर आरोप भी लगाया है. क्या है ये पूरी कहानी ‘क्राइम ब्रांच’ में सुनिए ‘अरविंद ओझा’ से.


प्रड्यूसर: अंकित & मानव
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल


स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की गैंग में कौन-कौन और अय्याशी का पूरा खेल कैसे खुला?: Crime Branch
09/30/2025

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में छात्राओं से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न का मामला बढ़ता ही जा रहा है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे 62 साल के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ स्वामी पार्थसारथी की करतूतों की पोल खुलती जा रही है. आरोप है कि उसने न केवल 17 छात्राओं का यौन उत्पीड़न किया, बल्कि इसके लिए उसने संस्थान में एक 'लेडी गैंग' भी बना रखा था. इस बाबा की पूरी कहानी सुनिए 'क्राइम तक' में अरविंद ओझा से.

प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : अमन पाल


नोएडा पुलिस के पास आने वाली अनोखी शिकायतें और डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचें?: Crime Branch
09/23/2025

‘क्राइम ब्रांच’ में हमारे साथ हैं IPS शक्ति मोहन अवस्थी. वो अफ़सर जिनकी कहानी आपको मोटिवेट भी करेगी और साथ ही काम की सीख भी देगी. शक्ति ने न सिर्फ़ दो-दो बार UPSC क्रैक किया, बल्कि यूपी के हालिया इतिहास के सबसे बड़े GST फ्रॉड का पर्दाफाश करने में भी अहम भूमिका निभाई. मुरादाबाद और आज़मगढ़ में ASP रहने के बाद, इस समय वो DCP सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात हैं. इस एपिसोड में क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा ने IPS शक्ति से पूछा कि GST घोटाला कैसे पकड़ में आया, डिजिटल अरेस्ट से कैसे बचा जा सकता है और नोएडा पुलिस के पास किस तरह के केस आते हैं?

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल


चुनाव के वक्त 100 किलो RDX से दिल्ली को उड़ाने की साजिश कैसे हुई फेल?: Crime Branch
09/16/2025

रवि शंकर कौशिक, दिल्ली पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर, 1982 में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए और दो बार आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन पाकर इस रैंक तक पहुंचे. उन्होंने पाकिस्तान बेस्ड खालिस्तानी और कश्मीरी आतंकी संगठनों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन लीड किए. 100 से ज्यादा आतंकियों को पकड़ा, कई बम धमाकों की साजिश नाकाम की और 100 किलो से ज्यादा RDX/PETN जब्त किया.
रवि शंकर कौशिक, पहले भी हमारे गेस्ट रह चुके हैं. तब मौका और दस्तूर कुछ और था. इस बार वे अपनी नई किताब लेकर आए हैं, जिसका नाम है ‘शैडो ऑफ खालिस्तान’ ये किताब 80-90 के दशक में पंजाब और दिल्ली में आतंक के खिलाफ चली जंग के अंदरूनी किस्से बयान करती है. इन्हीं किस्सों को इस एपिसोड में रवि शंकर कौशिक खुद सुनाएंगे.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.


सोमालिया के डाकू कैसे बने, कैसे होती है MARCOS कमांडो और Sniper की ट्रेनिंग?: Crime Branch
09/02/2025

इस बार हमारे साथ हैं देश के सच्चे हीरो, रिटायर्ड कमोडोर विजयपाल सिंह रावत. नेशनल डिफेंस अकैडमी से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने माइन-क्लियरेंस डाइविंग ऑफिसर के तौर पर ट्रेनिंग ली और 1988 में अपनी क्लास में टॉप किया. 1992 में वे भारतीय नौसेना की सबसे खास और एलिट फोर्स MARCOS से जुड़े और यहां भी मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर रहे. 34 साल की शानदार सर्विस के बाद नवंबर 2020 में उन्होंने ‘प्रिंसिपल डायरेक्टर ऑफ स्पेशल ऑपरेशन्स एंड डाइविंग’ के पद से रिटायरमेंट लिया. उनकी बहादुरी और योगदान के लिए नौसेना ने उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में विजयपाल सिंह रावत ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से कमांडो ट्रेनिंग और सोमालिया के डाकुओं को लेकर कई रोचक बातें साझा की हैं.

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


निक्की मर्डर केस में कहानी कैसे पलट गई?: Crime Branch
08/26/2025

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड मामले में लगातार नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी तरफ से दावे कर रहे हैं. इस मामले को क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा लगातार कवर कर रहे हैं. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि गैस सिलेंडर से जलने वाली बात क्यों सामने आई, घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और सोशल मीडिया पर कौन सा झूठ फैलाया जा रहा है?

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज ने मर्डर से लेकर झूठे केस पर क्या बताया?: Crime Branch
08/19/2025

इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना. एक ऐसे शख़्स, जिन्होंने साढ़े तीन दशक से भी ज़्यादा वक्त कानून और न्याय की दुनिया को दिया. ज़िला जज से लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेंच तक का सफ़र तय किया. क्राइम ब्रांच के इस एपिसोड में जस्टिस सुधीर कुमार सक्सेना ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से खुलकर बात की. फांसी की सज़ा सुनाते वक्त जज के मन में क्या चलता है, कोर्ट से केस का बोझ कैसे कम हो सकता है, और कैसे एक फैसले से हज़ारों ज़िंदगियां बदल जाती हैं?

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


कपिल शर्मा शो में आने की वजह से लॉरेंस के निशाने पर फिर आए सलमान खान?: Crime Branch
08/12/2025

कपिल शर्मा के लिए पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल भरे गुजरे हैं. उनके कनाडा स्थित कैफ़े पर दोबारा फायरिंग हुई है. इसके अलावा, कॉमेडियन को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी खुलेआम धमकी मिल चुकी है. अब इन्हीं घटनाओं को मद्देनज़र रखते हुए, मुंबई पुलिस ने कपिल शर्मा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है.‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में, क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा आपको बताएंगे कि लॉरेंस गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा क्यों हैं और क्यों सलमान के हर दोस्त को लॉरेंस दुश्मन मानने लगा है?

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती


पंजाब के सीएम बेअंत सिंह की हत्या और 3 प्लेन हाईजैकिंग के बारे में CBI अफसर ने क्या बताया?: Crime Branch
08/05/2025

एक दौर था, जब देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक के बाद एक कई मामलों में असफलता मिल रही थी. तभी CBI के एक अफ़सर ने न केवल आतंकवादियों की नाक में दम कर दिया, बल्कि ‘गैंगस्टर डिप्लोमेसी’ में भारत की जीत की कहानी भी लिखी. राजस्थान कैडर के 1972 बैच के IPS अधिकारी, जिनकी सेवाएं CBI में लगभग दो दशकों तक रहीं, ने देश के सबसे पेचीदा मामलों की जांच की. चाहे वो आतंकवाद का मामला हो या फिर गैंगस्टर अबू सलेम और बबलू श्रीवास्तव का प्रत्यर्पण, हर जगह उनका अहम योगदान रहा. पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही. इस एपिसोड में IPS एम. एल. शर्मा ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा से इस बारे में बेबाकी से बात की है.

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर: अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सूरज सिंह


मानव तस्करी का काला सच, JNU का नजीब अहमद केस और 4 करोड़ की फिरौती की गुत्थी: Crime Branch
07/29/2025

वर्दी पहनना आसान है, लेकिन उसे गरिमा से जीना एक कला है. और सुरेन्दर गुलिया जैसे अफ़सर उस कला के असली उस्ताद हैं. हरियाणा के एक छोटे से गांव से निकलकर दिल्ली पुलिस के ऊंचे पदों तक का सफर तय करने वाले सुरेन्दर गुलिया की कहानी सिर्फ एक अफ़सर की नहीं, एक सच्चे लीडर की है. 1986 में पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच की Anti Human Trafficking Unit के प्रमुख रहते हुए 3500 से ज़्यादा केस सुलझाए, 100 लोगों की टीम को लीड किया और 4 करोड़ की फिरौती की रिकवरी करवाई. इस एपिसोड में पूर्व एसीपी सुरेन्दर गुलिया ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा को बताया कि जेएनयू के नजीब अहमद केस में क्या हुआ और मानव तस्करी के दुनिया कितनी काली है?

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : रोहन भारती


आईपीएस अनुकृति शर्मा ने 100 करोड़ के संभल इंश्योरेंस घोटाले की परतें कैसे खोलीं?: Crime Branch
07/15/2025

कभी-कभी पुलिस की वर्दी सिर्फ़ क़ानून की रखवाली नहीं करती. वो सिस्टम के भीतर छिपे अंधेरे को भी रोशनी दिखाती है. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हम आपको मिलवाएंगे एक ऐसी आईपीएस अधिकारी से, जिन्होंने न सिर्फ ₹100 करोड़ के बीमा घोटाले का पर्दाफाश किया, बल्कि उन चेहरों को भी बेनकाब किया जो सिस्टम के भीतर बैठकर मौत का सौदा कर रहे थे. इनका नाम है अनुकृति शर्मा. 2020 बैच की आईपीएस अफ़सर, जो इस वक्त उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के साउथ ज़ोन की एसपी हैं.इस एपिसोड में आईपीएस अनुकृति शर्मा ने क्राइम जर्नलिस्ट अरविंद ओझा को बताया कि यह स्कैम कैसे सामने आया, इसे किस तरह अंजाम दिया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन शामिल था.

Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

प्रड्यूसर : अंकित द्विवेदी
साउंड मिक्सिंग : सूरज सिंह