Ballabol - The Cricket Podcast
Welcome to Ballabol, your ultimate destination for all things cricket! Join us as we dive into the world of cricket and bring you the latest news, insights, and analysis. Our expert hosts discuss match highlights, player performances, team strategies, and everything else that makes cricket the thrilling sport it is. Whether you're a die-hard fan or just keep checking the scorecards, our engaging conversations will keep you hooked. Tune in to Ballabol for an immersive cricket experience that will leave you wanting more. Subscribe now on any audio platform (Spotify, Apple Podcasts, Google Podcasts, Jio Saavn etc.) and stay up...
800 का Run Fest vs Ishan की Tough 80! ODI Cricket में क्या बदलना चाहिए?: बल्लाबोल
400 रन भी अब सुरक्षित नहीं? गुवाहाटी में वेस्टइंडीज़ ने 405 रन बनाए और भारत ने 406 का लक्ष्य सिर्फ़ 43.3 ओवर में हासिल कर लिया. मुकाबले में पांच शतक और शुभमन गिल का रिकॉर्ड दोहरा शतक—ODI क्रिकेट का यह रन-फेस्ट कई बड़े सवाल छोड़ गया. जबकि Asian Games semifinal में मुश्किल turning track पर Ishan Kishan ने 46 गेंदों में नाबाद 80 बनाए और India ने Sri Lanka को 45 पर समेट दिया.
‘बल्लाबोल’ के इस स्पेशल एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव बात करते हैं पाटा पिच, छोटी बाउंड्री, बल्लेबाज़ों के दबदबे और गेंदबाज़ों की घटती भूमिका की. क्या ODI क्रिकेट में बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है? क्या लगातार flat pitches पर खेलने से बड़े टूर्नामेंट की तैयारी प्रभावित हो सकती है? और क्या भारत की मौजूदा bowling attack World Cup जैसी परिस्थितियों में पर्याप्त होगी?
साथ ही चर्चा कुलदीप यादव, specialist spinners, all-rounders, मोहम्मद शमी, team balance और recency bias पर भी.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Virat Kohli का नया अवतार, हार्दिक पंड्या की चोट और जबरन ऑलराउंडर बनाने की फ्लॉप स्कीम: बल्लाबोल
वेस्टइंडीज़ (West Indies) के खिलाफ पहले ODI में विराट कोहली (Virat Kohli 139) ने शानदार पारी खेलकर अपना 86वां इंटरनेशनल शतक और 15,000 रन भी पूरे किए. लेकिन इस पारी में ऐसा क्या खास था, जो विराट के बदले हुए खेल की कहानी कहता है? क्या विराट कोहली ODI क्रिकेट के G.O.A.T हैं? सचिन तेंदुलकर और विव रिचर्ड्स के साथ उनकी तुलना कहां ठहरती है? क्या विराट, जो रूट और स्टीव स्मिथ से बेहतर बल्लेबाज़ हैं? और क्या ODI क्रिकेट वाकई सबसे आसान और बोरिंग फॉर्मेट बन गया है? इसके अलावा बात Harry Brook के मौजूदा ऑल-फॉर्मेट खेल, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों की India को लेकर तल्ख़ राय, पहले ODI में कुलदीप यादव की मैच-जिताऊ (4/40) गेंदबाज़ी और टीम मैनेजमेंट की 'जबरिया ऑलराउंडर बनाओ' योजना पर निखिल नाज़ की बेबाक राय. साथ ही Asian Games पर भी दिलचस्प बातचीत. सुनिए BallaBol — कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
अगरकर क्यों नहीं चाहते Extension, ऋषभ पंत और शमी के साथ नाइंसाफी क्यों?: बल्लाबोल
भारतीय क्रिकेट और चयन समिति को लेकर चल रही तमाम अफवाहों के बीच क्या है असली सच्चाई? क्या अजीत अगरकर को BCCI एक्सटेंशन नहीं दे रही या अगरकर खुद इस पद से पीछे हट रहे हैं? क्या पार्थिव पटेल होंगे अगले चीफ़ सेलेक्टर? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में वरिष्ठ खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ समझिए भारतीय चयन समिति, टीम इंडिया के अंदरूनी समीकरणों, पंत और मोहम्मद शमी के चयन पर खड़े सवालों का पूरा सच.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Mohsin Naqvi के ईगो से पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार और अजित अगरकर चाहते हैं एक्सटेंशन?: बल्लाबोल
इंग्लैंड में पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ. लेकिन सवाल सिर्फ हार का नहीं, पाकिस्तान क्रिकेट में चल रही उथल-पुथल का भी है. ‘बल्लाबोल’ के इस एपिसोड में राहुल रावत और कुमार केशव ने मोहसिन नकवी, बाबर आजम, इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान से जुड़े सवालों पर बात की. क्या बाबर बलि का बकरा बन रहे हैं. क्या पाकिस्तान क्रिकेट की नाकामी से ध्यान हटाने के लिए लगातार नए विवाद खड़े हो रहे हैं. मोहसिन नकवी से भारतीय महिला टीम ने एशिया कप की ट्रॉफी क्यों नहीं ली. पाकिस्तान क्रिकेट का बंटाधार क्यों हो रहा है. और क्या अजित अगरकर और BCCI के बीच वाकई कोई कोल्ड वॉर है. चीफ सेलेक्टर के एक्सटेंशन पर क्या तस्वीर सामने आई है. सुनिए पाकिस्तान क्रिकेट, PCB और भारतीय क्रिकेट से जुड़े इन तमाम सवालों पर खास चर्चा.
प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
अगरकर का फ्यूचर क्या होगा, BCCI Review Meeting सिर्फ दिखावा? सिराज-शमी पर बड़ी बहस: बल्लाबोल
BCCI की Review Meeting के बाद क्या वाकई तस्वीर साफ़ हुई या सवाल और बढ़ गए? Ajit Agarkar इस अहम बैठक में क्यों नहीं पहुंचे और क्या उनके भविष्य को लेकर चल रही अटकलों में दम है? क्या Rohit Sharma 2027 World Cup खेलेंगे, VVS Laxman के Director of Cricket बनने और खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की समस्या पर पूरी तस्वीर साफ़ क्यों नहीं हुई? क्या Agarkar 2027 World Cup तक Selection Committee के Chairman बने रहेंगे? इसके अलावा Women’s Asia Cup में India vs Pakistan मुकाबले, मैच के विवाद और पाकिस्तान में महिला क्रिकेट की बदहाल स्थिति पर भी चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Pant पर Ashwin का हमला, PAK क्रिकेट की बर्बादी और Anaya Bangar की क्या गलती: बल्लाबोल
R Ashwin vs Rishabh Pant — आखिर मामला क्या है? Ashwin ने हालिया बातचीत में Rishabh Pant की shot selection, decision-making और उनकी क्षमता को लेकर कई तीखी बातें कही हैं. क्या Pant जैसी प्रतिभा को सिर्फ आक्रामक क्रिकेट के लिए जाना चाहिए या Test cricket में situational awareness भी उतनी ही जरूरी है? इस क्रिकेट podcast में बात सिर्फ Rishabh Pant और R Ashwin की नहीं है. चर्चा होगी Pakistan Cricket के मौजूदा संकट और PCB की लगातार विवादों में घिरी भूमिका की भी. साथ ही, Anaya Bangar और women's cricket eligibility को लेकर उठे सवालों पर भी चर्चा. Cricket Australia ने Anaya Bangar के लिए 2027 से elite women's cricket में वापसी का pathway बताया है, subject to its eligibility policy. वहीं ICC की transgender-player policy और national boards के अलग-अलग regulations इस बहस को और जटिल बनाते हैं. 'बल्लाबोल' का ये एपिसोड सुनिए निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड: सूरज सिंह
कोलंबो टेस्ट में Team India से क्या ब्लंडर हुआ, WTC फाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन?: बल्लाबोल
इंडिया-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में ड्रॉ पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने ये सीरीज 1-0 से जीत ली. लेकिन कोलंबो में जीता हुआ टेस्ट मैच टीम इंडिया के हाथ से कैसे फिसल गया? पिच, टीम सेलेक्शन, गेंदबाज़ी में धार की कमी, कप्तानी की गलितयां... आख़िर चूक कहां हुई? क्या श्रीलंका को फॉलो-ऑन देने का फैसला सही नहीं था, टीम इंडिया ने जीत के लिए ज़रूरी भूख क्यों नहीं दिखाई, कुलदीप यादव होते तो क्या मैच का नतीजा अलग होता, सोनल दिनुशा का तोड़ क्यों नहीं ढूंढ पाई टीम इंडिया, श्रीलंका के टेलेंडर्स ने भारत को क्यों परेशान किया, हेडबट के बाद यशस्वी जायसवाल क्या हल्के में छूट गए...इन सब पहलुओं पर बेबाक चर्चा सुनिए अपने फ़ेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में. क्या इस ड्रॉ से टीम इंडिया ने WTC फाइनल के लिए अपनी राह और मुश्किल कर ली है, देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार ने क्या इंडियन टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है और टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का भविष्य क्या है, इस पर भी निखिल नाज़ और कुमार केशव ने खुलकर बात की. अंत तक सुनिएगा.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की जीत के 5 बड़े पॉजिटिव, मिले कई सवालों के जवाब: बल्लाबोल
टीम इंडिया ने गॉल में श्रीलंका को 165 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत से टीम इंडिया के लिए क्या बड़े पॉजिटिव निकले, टीम मैनेजमेंट ने कौन सी गलती सुधार ली, प्लेयर ऑफ़ द मैच के असल हक़दार मानव सुथार क्यों हैं, क्या मानव के रूप में इंडिया को लंबी रेस का घोड़ा मिल गया है? देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन की जगह क्यों तवज्जो दी जानी चाहिए? केएल राहुल की बैटिंग में सुधार आया है, लेकिन वह लंबी पारियां क्यों नहीं खेल पा रहे? क्या इस प्रदर्शन ने फाइनल के लिए टीम इंडिया के लिए दरवाजे खोल दिए हैं? इसके अलावा ऋषभ पंत का इम्पैक्ट, रवींद्र जडेजा इतने अंडररेटेड क्यों हैं और कुलदीप यादव के गिरते फॉर्म पर भी हुई दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ.
होस्ट & प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
IND vs SL सीरीज प्रेडिक्शन, प्लेइंग 11 और हार्दिक पंड्या IPL ट्रेड डील पर क्या पता चला: बल्लाबोल
श्रीलंका के साथ दो टेस्ट मैच की सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने एक प्रैक्टिस मैच खेला. इस तीनदिवसीय अभ्यास मैच से इंडियन टीम मैनेजमेंट को किन सवालों के जवाब मिल गए, इस मैच में कौन से बॉक्स टिक करने बाक़ी रह गए, टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया की प्लेइंग 11 क्या होगी, कौन से तीन स्पिनर अंतिम ग्यारह में दिखने वाले हैं, साई सुदर्शन की जगह आए सरफ़राज़ ख़ान को क्या मौक़ा मिलेगा और किस ग़लती से टीम को बचना होगा? क्या WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया अब भी क्वालिफाई कर सकती है? इसके अलावा हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर KKR या CSK में शामिल होने की अटकलों में कितना दम है, क्या हार्दिक ने सच में MI से नाता तोड़ने का मन बना लिया है और कौन सी टीम उनके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है? साथ ही सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा और अंपायरों से जुड़े क्रिकेट के कुछ पुराने और रोचक क़िस्से भी सुनिए, बल्लाबोल के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
इतने खिलाड़ी एक साथ घायल क्यों, Indian Cricket में क्या गड़बड़ है?: बल्लाबोल
श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया की टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. जसप्रीत बुमराह चोट के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह आक़िब नबी को मौक़ा मिला है. बुमराह के अलावा वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी भी चोटिल हैं. संदेह साई सुदर्शन की फ़िटनेस पर भी है. इंडियन क्रिकेट में ऐसा क्या हो गया है कि एक साथ कई बॉलर और ऑलराउंडर चोट की समस्या से जूझ रहे हैं. क्या बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ठीक नहीं है, क्या आईपीएल की वजह से उन्हें आराम नहीं मिला, BCCI बुमराह जैसे खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त सावधानी क्यों नहीं बरतता, देश से ज़्यादा IPL को तवज्जो क्यों देते हैं खिलाड़ी और क्या बुमराह को T20I से रिटायर हो जाना चाहिए? 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में ऐसे गंभीर सवालों से दो-चार हुए निखिल नाज़ और कुमार केशव. साथ ही आक़िब नबी और सारांश जैन के सेलक्शन पर भी बात हुई. श्रीलंका दौरे पर इंडियन टीम की जीत का भरोसा क्यों नहीं होता और ये सीरीज हारे तो क्या बोर्ड कोई कड़ा एक्शन लेगा? आख़िर में अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर भी चर्चा हुई. अंत तक सुनिए ये दिलचस्प पॉडकास्ट.
होस्ट & प्रड्यूसर: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Team India की जीत से खुली पोल? VVS लक्ष्मण की तारीफ़, गौतम गंभीर पर सवाल: बल्लाबोल
ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने T20 सीरीज़ एकतरफ़ा अंदाज़ में अपने नाम कर ली है! इंग्लैंड और आयरलैंड में सूपड़ा साफ़ होने के बाद भारतीय टीम की गाड़ी आख़िरकार पटरी पर लौटती दिखी. लेकिन इस जीत के साथ ही कई बड़े और तीखे सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या जीत के बाद हार की असली वजहें सामने आ रही हैं?
श्रेयस अय्यर ने वीवीएस लक्ष्मण की जमकर तारीफ़ की, पर क्या इसमें हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी कोई छिपा हुआ इशारा था? क्या टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से एक बार फिर 'ग्रेग चैपल' के दौर वाली वाइब्स आने लगी हैं? 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों और BCCI की आगामी रिव्यू मीटिंग में क्या बड़े फ़ैसले हो सकते हैं?
'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में सुनिए स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की बेबाक और दिलचस्प बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
रोहित, रिटायरमेंट और परदे के पीछे का खेल! टीम इंडिया को हारने की बीमारी क्यों लगी: बल्लाबोल
आपके फेवरेट क्रिकेट पॉडकास्ट 'बल्लाबोल' (BallaBol) के इस एपिसोड में हम कर रहे हैं टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे का पूरा पोस्टमॉर्टम. लॉर्ड्स मैच से पहले रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफ़वाहें किसने उड़ाईं और कैसे 'हिटमैन' ने शतकीय पारी खेलकर सबका मुंह बंद किया. रोहित के पीछे कौन पड़ा है और क्यों? रोहित शर्मा ने सेलेक्टर्स का कौन सा ऑफर ठुकराया और क्या इस पारी से उनके 2027 वर्ल्ड कप खेलने का रास्ता साफ़ हो गया है? साथ ही बात करेंगे कि जसप्रीत बुमराह के न होने पर हमारी गेंदबाज़ी इतनी बेदम क्यों नज़र आई और कुलदीप यादव को बेंच पर क्यों बिठाकर रखा गया? खिलाड़ियों की फिटनेस, टीम सेलेक्शन और टीम मैनेजमेंट की हरक़तों पर सुनिए निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की ये बतकही.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
व्हाइटवॉश के बाद कप्तानी पर सवाल, कोच की छुट्टी और लॉर्ड्स में विमेंस टीम की ऐतिहासिक जीत: बल्लाबोल
Team India की Ireland और England में शर्मनाक हार के बाद क्या कोच नपेंगे? क्या गौतम गंभीर को कैप्टन श्रेयस अय्यर पसंद नहीं आ रहे? 'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं इंडियन क्रिकेट का पूरा पोस्टमार्टम!
इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. लगातार 6 टी20 मैच हारने और 'व्हाइटवॉश पे व्हाइटवॉश' झेलने के बाद अब टीम के सपोर्ट स्टाफ पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है. क्या असिस्टेंट कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच की छुट्टी होने वाली है? खराब फील्डिंग का जिम्मेदार कौन है? इसके साथ ही हम बात करेंगे हर्षित राणा की इंजरी और सिर्फ 3 पारियों के बाद वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप किए जाने के चौंकाने वाले फैसले पर.
लेकिन इस घोर निराशा के बीच, हमारी विमेंस क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है! इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स (Lord's) में पहला ऐतिहासिक टेस्ट जीत लिया है. इस अविश्वसनीय जीत पर एक स्पेशल चर्चा. ग्लोबल क्रिकेट में भी बड़े भूचाल आए हैं—ब्रैंडन मैक्कुलम अब इंग्लैंड के टेस्ट कोच नहीं रहे, और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे सफल हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का पत्ता भी साफ़ हो गया है! क्या राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैंड टीम के नए कोच? इन सभी बड़े बदलावों के पीछे की इनसाइड स्टोरी क्या है? जानिए इस बेहद दिलचस्प पॉडकास्ट में.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Sanju के साथ फिर धोखा! Vaibhav, Patidar, Iyerऔर Team India पर बड़ी बहस: बल्लाबोल
T20 World Cup के बाद भारत को अब भी पहली जीत की तलाश है. आयरलैंड में मिट्टी पलीद होने के बाद इंग्लैंड सीरीज में भी टीम इंडिया को निराशा ही हाथ लगी है. इस बीच वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल डेब्यू हो गया. लेकिन संजू सैमसन को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इतना ही नहीं टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जिताकर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बने संजू ज़िम्बॉब्वे टूर से भी ड्रॉप हो गए हैं. आख़िर संजू सैमसन हर बार सॉफ़्ट टारगेट क्यों हो जाते हैं, टीम मैनेजमेंट उनके साथ घोर अन्याय क्यों कर रहा और उनका प्लेइंग 11 में होना क्यों फ़ायदेमंद है? क्या वैभव सूर्यवंशी को पर्याप्त मौके मिलेंगे या भविष्य में उनका हश्र भी संजू की तरह होगा? RCB को लगातार दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार की जगह ज़िम्बॉब्वे सीरीज में भी क्यों नहीं बनी? RCB की टीम से रसिख सलाम डार और क्रुणाल पंड्या जैसे प्लेयर क्यों नहीं चुने जा रहे? इसके अलावा नए नवेले कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, क्या उनका भी टिकट जल्द कट सकता है? रवि विश्नोई के ख़राब परफॉरमेंस के बाद सवाल ये भी है कि युजवेंद्र चहल को सेलेक्टर क्यों भूले बैठे हैं? IPL 2026 में विकेटलेस रहे मयंक यादव को किस बिनाह पर टीम में जगह मिली? साथ ही ऑस्ट्रेलिया के विमेंस T20 वर्ल्ड कप जीतने और बाबर आज़म के पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बनने पर दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ के साथ.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
आयरलैंड का ऐतिहासिक उलटफेर, क्यों हुआ टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़: बल्लाबोल
T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड ने 2-0 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत हार के साथ हुई. लगभग 3 साल और 16 टी20 सीरीज बाद भारत कोई द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारा है. बात सिर्फ मेंस टीम की नहीं है, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भी भारतीय महिला टीम का सफर खत्म हो चुका है और टीम बाहर हो गई है. साथ ही, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान क्यों किया? बल्लाबोल' (Ballabol) के इस बेहद धमाकेदार एपिसोड में सीनियर खेल पत्रकार निखिल नाज़ और कुमार केशव क्रिकेट जगत में आए भूचाल का पूरा पोस्टमार्टम कर रहे हैं.
बल्लाबोल के इस एपिसोड में चर्चा होगी—
- आयरलैंड से भारत की हार के सबसे बड़े कारण
- श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर क्यों सवाल उठ रहे हैं?
- वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू क्यों नहीं हुआ?
- विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से भारत के बाहर होने की बड़ी वजह
- बेन स्टोक्स ने अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया?
- आगे टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
T20 से ज्यादा वनडे में क्यों कारगर होंगे वैभव सूर्यवंशी?: बल्लाबोल
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडिया ए (India A) के लिए ट्राई-सीरीज के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महज 29 गेंदों पर 94 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर तहलका मचा दिया है! इस गदर परफॉरमेंस के बाद क्रिकेट गलियारों में ये चर्चा तेज़ हो गई है कि क्या वैभव का टीम इंडिया में सीनियर डेब्यू होने वाला है? क्या वो ODI क्रिकेट और 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार हैं?
इस पॉडकास्ट में क्रिकेट जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव 'बल्लाबोल' के इस खास एपिसोड में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सुलगते सवालों के जवाब दे रहे हैं.
इन बड़े मुद्दों पर होगी बात:
रोहित शर्मा की जगह कौन? क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को अब युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए? ओपनिंग स्लॉट के लिए वो 4 कौन से सबसे बड़े दावेदार हैं जिनकी वजह से सीनियर खिलाड़ियों की जगह खतरे में है?
हार्दिक पंड्या पर बड़ा अपडेट: इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई ODI टीम से क्या संकेत मिले हैं? हार्दिक पंड्या का सिलेक्शन क्यों नहीं हुआ और बीसीसीआई (BCCI) उनका विकल्प क्यों तलाश रही है? क्या हार्दिक पंड्या सच में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को छोड़कर राजस्थान रॉयल्स या CSK में जा रहे हैं?
ऋषभ पंत की दिल्ली वापसी: ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी की असली इनसाइड स्टोरी क्या है?
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका से भारत की करारी हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कितनी मुश्किल हो गई है? हरमनप्रीत कौर की सेना अब वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को कैसे धूल चटा सकती है?क्रिकेट जगत की हर छोटी-बड़ी और अंदर की खबर जानने के लिए पॉडकास्ट को अंत तक सुनें.
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
वैभव की लड़ाई, तिलक की कप्तानी और विमेंस टीम से T20 वर्ल्ड कप में कितनी उम्मीद: बल्लाबोल
भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी इस समय एक गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया-ए की हार के बाद, मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की विपक्षी श्रीलंकाई क्रिकेटर के साथ तीखी बहस और धक्का-मुक्की हो गई। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद मैदान का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था।'बल्लाबोल' के इस लेटेस्ट एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव ने इस पूरी घटना का पोस्टमार्टम किया है। इस विवाद में आखिर किसकी ग़लती थी? क्या आजकल के युवा क्रिकेटर विराट कोहली की आक्रामकता को गलत तरीके से कॉपी कर रहे हैं? इसके साथ ही कप्तान तिलक वर्मा की कप्तानी पर उठ रहे सवालों, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे के इंडिया डेब्यू, इंडियन विमेंस टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के चांसेज़ और केन विलियम्सन के रिटायरमेंट पर हुई इस दिलचस्प चर्चा को अंत तक जरूर सुनिए!
प्रड्यूस & होस्ट: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
अय्यर कप्तानी की रेस कैसे जीते, अगरकर के बोल्ड फैसले और वैभव सूर्यवंशी पर BCCI का प्लान: बल्लाबोल
BCCI ने आगामी Ireland, England और Asian Games 2026 के लिए Indian T20 Team का ऐलान कर दिया है! लेकिन इस सिलेक्शन ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है. World Cup जिताने वाले Suryakumar Yadav टीम से बाहर हैं, और Shreyas Iyer को टीम की कप्तानी सौंप दी गई है. आखिर Ajit Agarkar के इस बोल्ड फैसले के पीछे की क्या कहानी है?
कुमार केशव और निखिल नाज़ 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में चर्चा कर रहे हैं कि Shreyas Iyer कप्तानी की रेस कैसे जीते? युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi को लेकर टीम इंडिया का क्या प्रोटेक्शन प्लान है और वो किसकी जगह Playing 11 में खेलेंगे? क्या Rajat Patidar के साथ नाइंसाफी हुई है? संजू सैमसन, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर प्लेयर्स इस फैसले को कैसे देख रहे हैं? इसके अलावा, पॉडकास्ट में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच (India vs Afghanistan Test), मानव सुथार (Manav Suthar) की असल परीक्षा और Rishabh Pant के अगले बड़े माइलस्टोन पर भी पूरी बात की गई है.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड रिकॉर्ड & मिक्स: रोहन भारती
Chokers से Champions कैसे बनी RCB, बाक़ी टीमों के लिए क्या सीख?: बल्लाबोल
लो भैया! रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार IPL का खिताब अपने नाम कर लिया है. जो टीम कभी 'चोकर्स' कहलाती थी, वो अब बैक-टू-बैक चैंपियन है. आखिर RCB की इस महाजीत की असली रेसिपी क्या है? चोकर्स से चैंपियंस बनने के सफर में उन्होंने क्या बड़े बदलाव किए और किंग विराट कोहली का वो माइंडसेट क्या है जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है? दूसरी तरफ, फाइनल में गुजरात टाइटंस (GT) की हार की सबसे बड़ी वजहें क्या रहीं? इस एपिसोड में कुमार केशव और निखिल नाज़ सिर्फ RCB की जीत को डिकोड नहीं कर रहे हैं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के कई बड़े मुद्दों पर से पर्दा उठा रहे हैं. क्या रजत पाटीदार टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं? इसके अलावा, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में ऋषभ पंत की कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी क्या है और क्या अब कोच जस्टिन लैंगर का भी पत्ता साफ होने वाला है? साथ ही बात होगी युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की, जिनकी तुलना सीधे सचिन तेंदुलकर से हो रही है! क्या क्वालीफ़ायर 2 में वैभव के खिलाफ बॉडीलाइन गेंदबाजी करना GT की सही रणनीति थी? और खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल और टी20 क्रिकेट के भविष्य को सुधारने के लिए जो क्रांतिकारी बदलाव सुझाए हैं, उन पर देखिए यह बेहद दिलचस्प और बेबाक चर्चा!👉 'बल्लाबोल' को अभी सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाएं.
होस्ट & प्रड्यूस: कुमार केशव
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
Vaibhav Sooryavanshi खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप और Hardik की CSK में होगी एंट्री?: बल्लाबोल
वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स Qualifier 2 में पहुंच गया है. वैभव की सबसे बड़ी ख़ूबी क्या है, किस बॉलर के साथ उनका कॉन्टेस्ट देखने लायक होगा, क्या उनका इंडिया डेब्यू नजदीक है, विदेशी पिचों पर भी क्या वो इतने ही क़ामयाब होंगे और क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप में भी उनका खेलना तय है? RR की जीत से RCB क्यों ख़ुश होगी और गुजरात टाइटन्स क्या राजस्थान को रोक पाएगी? इसके अलावा मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या क्या CSK में जाने के संकेत दे रहे हैं, LSG कोच-कप्तान की खटपट कैसे ठीक कर सकता है और क्या संजू सैमसन CSK के नए कप्तान होंगे? सुनिए 'बल्लाबोल' में कुमार केशव और निखिल नाज़ की दिलचस्प बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
पंजाब किंग्स में क्या रायता फैला है और धोनी को क्यों नहीं खिला रही CSK: बल्लाबोल
आईपीएल 2026 (IPL 2026) अब अपने सबसे रोमांचक और आखिरी पड़ाव (Business End) पर पहुंच चुका है! 'बल्लाबोल' के इस धमाकेदार एपिसोड में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट निखिल नाज़ और कुमार केशव लेकर आए हैं टूर्नामेंट का सबसे सटीक और तीखा विश्लेषण।इस एपिसोड में बात होगी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की, जिसने लगातार 6 मैच जीतकर आसमान छुआ था, लेकिन अचानक उनकी तकदीर ने ऐसा गोता खाया कि अब वे बाहर होने की कगार पर हैं। आखिर पंजाब को कौन सी लंतरानी या निगेटिविटी ले डूबी? इसके साथ ही जानिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की अंदरूनी समस्या क्या है और इस सीजन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने सबको कैसे चौंकाया है? चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) अपने सबसे बड़े स्टार एमएस धोनी (MS Dhoni) को प्लेइंग इलेवन में क्यों नहीं खिला रही है? क्या है इसके पीछे की असली रणनीति? राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 के साथ अजब-ग़ज़ब प्रयोग क्यों कर रही है? प्ले-ऑफ (IPL 2026 Play-offs) में पहुंचने वाली वो 4 टीमें कौन सी होंगी?पॉडकास्ट के अंत में चर्चा होगी किंग कोहली पर! विराट कोहली ने टीम इंडिया में अपनी जगह और 2027 वनडे वर्ल्ड कप (2027 World Cup) खेलने को लेकर जो चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, उस पर निखिल और केशव की कड़क बतकही सुनना मत भूलिएगा.
Host & Producer: Kumar Keshav
Recording & Sound Mix: Rohan Bharti
IPL की ख़ुफ़िया जानकारी किसने लीक की, क्या BCCI कोई स्कैंडल छुपा रहा है?: बल्लाबोल
IPL 2026 में मैदान के बाहर का ड्रामा अब मैदान के खेल से भी बड़ा हो गया है. 'बल्लाबोल' के इस विस्फोटक एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव पर्दा उठा रहे हैं उन ख़बरों से जिन्होंने BCCI की नींद उड़ा दी है. आखिर वो कौन है जो IPL की Inside Information लीक कर रहा था? क्या वाकई खिलाड़ियों की 'गर्लफ्रेंड्स' BCCI के निशाने पर हैं और 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर बोर्ड इतना क्यों बिफरा हुआ है?
इस पॉडकास्ट में सुनिए:
The Leak Scandal: क्या ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर जा रही हैं?
Hardik & Arshdeep: चर्चा में क्यों आया हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह का नाम?
BCCI's Action Plan: क्या बोर्ड किसी बड़े स्कैंडल को दबाने की कोशिश कर रहा है?
Player or Content Creator?: क्या खिलाड़ियों का ध्यान खेल से ज़्यादा सोशल मीडिया कंटेंट पर है?
IPL 2026 Playoff Scenario: Points Table का गणित
Surya Kumar Yadav का फॉर्म ख़राब क्यों और भुवनेश्वर कुमार की होगी टीम इंडिया में वापसी?
Host & Producer - Kumar Keshav
Sound- Rohan Bharti
हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत की कप्तानी छिनेगी?: बल्लाबोल
PL 2026 अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ चला है, लेकिन पॉइंट्स टेबल में अभी भी घमासान मचा है! इस एपिसोड में हम बात करेंगे मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) की, जिनकी तक़दीर इस सीजन में भी नहीं बदली.
लगातार लचर प्रदर्शन के बाद अब सवाल उठ रहे हैं— क्या Hardik Pandya और Rishabh Pant की कप्तानी जाने वाली है? आखिर ये दोनों स्टार खिलाड़ी बतौर कप्तान डिलीवर क्यों नहीं कर पा रहे? साथ ही, टीम इंडिया के प्रीमियम पेसर Jasprit Bumrah इस सीजन में फीके क्यों नज़र आ रहे हैं?
देखिए/सुनिए 'बल्लबोल' का यह धमाकेदार एपिसोड जहाँ Nikhil Naz और Sidharth Vishwanathan डिकोड कर रहे हैं प्ले-ऑफ के बनते-बिगड़ते समीकरण.
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
5 साल में IPL कितना बदल जाएगा? Powerplay से लेकर Captaincy तक दिखेगा असर!: बल्लाबोल
IPL 2026 आधा सफ़र तय कर चुका है. हफ़्तेभर की चहल-पहल पर 'बल्लाबोल' में एकबार फिर चर्चा हुई. कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर वाले मैच में लखनऊ ने क्या ब्लंडर किये, केएल राहुल अकेले 150 रन बनाकर भी दिल्ली को क्यों नहीं जीत दिला सके, वैभव सूर्यवंशी का शतक क्यों बेकार गया, सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों की टीम क्यों हार जा रही है, लो स्कोरिंग मैच क्यों ज़्यादा रोमांचक लगते हैं, श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार के अलावा बाक़ी कप्तानों का प्रदर्शन क्यों निराशाजनक है और टॉप 4 की दावेदार कौन सी टीमें लग रही हैं? अगले 5 साल में आईपीएल और टी20 क्रिकेट के डायनामिक्स पूरी तरह बदलने वाले हैं, पॉवरप्ले से लेकर केप्टनशिप में क्या बड़े बदलाव हो सकते हैं, सुनिए इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की रोमांचक गुफ़्तगू.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
IPL कैसे बदल देगा Cricket की दुनिया और सूर्यकुमार यादव की छुट्टी होने वाली है?: बल्लाबोल
मुंबई इंडियन्स की हालत इतनी पतली क्यों नज़र आ रही है, क्या जसप्रीत बुमराह चोट के साथ खेल रहे हैं, विल जैक्स कबतक लौटेंगे और मुंबई-चेन्नई जैसी टीमें 'डीप स्टेट' की तरह क्यों फंक्शन करती हैं? आईपीएल ओनर्स को BCCI इतनी ढिलाई क्यों देता है, आईपीएल का फ्यूचर क्या है या फिर आईपीएल ही क्रिकेट का फ्यूचर बनने जा रहा है? पंजाब किंग्स के अलावा कौन सी तीन टीमें टॉप 4 की सबसे मजबूत दावेदार हैं, क्या राजस्थान रॉयल्स पुराने पैटर्न को ही फॉलो करेगी, ऋषभ पंत की ख़राब कप्तानी के अलावा लखनऊ सुपरजाएंट्स की सबसे बड़ी चिंता क्या है, अजिंक्य रहाणे केकेआर की कप्तानी क्यों नहीं छोड़ देते, क्या सूर्यकुमार यादव से टीम इंडिया की कप्तानी छिनने वाली है और सूर्या की जगह टीम इंडिया में कौन लेगा? सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और सिद्दार्थ विश्वनाथन के साथ कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
IPL की तीन सबसे सफल टीमें एकदम नीचे क्यों लुढ़की हुई हैं?: बल्लाबोल
IPL की तीन सबसे कामयाब टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर क्यों हैं, जसप्रीत बुमराह को विकेट क्यों नहीं मिल रहे, निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन जैसे T20 स्पेशलिस्ट क्यों स्ट्रगल कर रहे हैं, कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स से क्या ब्लंडर हुए हैं और राजस्थान रॉयल्स की असल परीक्षा क्यों बाक़ी है? क्या वैभव सूर्यवंशी को विराट कोहली से ज्यादा फुटेज मिल रहा है, आईपीएल में लोगों की दिलचस्पी क्यों कम हो रही है, विराट-रोहित और धोनी के बिना आईपीएल की लोकप्रियता और गिर जाएगी और T20 की बैटिंग पर संजय मांजरेकर की राय सही है या ग़लत, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव, निखिल नाज़ और सिद्धार्थ विश्वनाथन के साथ.
साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह
CSK की हालत पतली क्यों, KKR की असल परेशानी और RCB की जीत का सीक्रेट: बल्लाबोल
IPL 2026 में अबतक तीन टीमों ने जीत का स्वाद नहीं चखा है. चेन्नई सुपरकिंग्स तीन के तीन मैच क्यों हारी, धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस के आने से क्या टीम की क़िस्मत पलटेगी, रुतुराज गायकवाड़ क्यों मजबूर लग रहे हैं, T20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो संजू सैमसन का बल्ला क्यों ख़ामोश है और उनके लिए अबतक का सबसे बड़ा पॉजिटिव क्या रहा है? कोलकाता नाइटराइडर्स का हाल CSK जैसा ही क्यों है, अजिंक्य रहाणे के फ़्रस्ट्रेशन का कारण क्या है, केकेआर के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द क्या है और उनके लिए सही कॉम्बिनेशन क्या हो सकती है? शुभमन गिल की इंजरी कितनी गंभीर है और गुजरात टाइटंस के साथ क्या दिक्कत है? इसके अलावा RCB की धमाकेदार जीत, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन पर हुई दिलचस्प चर्चा सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और राहुल रावत के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
IPL 2026 में हर टीम की कॉमन प्रॉब्लम, कैमरन ग्रीन की चालाकी और निशाने पर हिंदी कॉमेंट्री: बल्लाबोल
IPL 2026 का आगाज़ हो चुका है. मौजूदा चैंपियन RCB ने जीत के साथ बोहनी की और मुंबई इंडियन्स का वनवास ख़त्म हुआ. निखिल नाज़ ने क्यों कहा कि ये सबसे तगड़ा सीजन रहने वाला है, मुंबई इंडियंस के फैन्स क्यों कन्फ्यूज होंगे, हर टीम के सामने एक जैसी मुश्किल क्यों है और धोनी का ये आख़िरी सीजन क्यों हो सकता है? क्या केकेआर अपनी बल्लेबाज़ी के चलते हारी, कैमरन ग्रीन के बॉलिंग नहीं करने पर विवाद क्यों हुआ, विदेशी खिलाड़ी आईपीएल टीमों को क्यों गच्चा दे रहे हैं और इस लीग में उनकी भागीदारी लगातार क्यों कम होती जा रही है? गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का असली होमग्राउंड क्यों है, रियान पराग को कप्तान बनाए जाने पर कुमार संगाकारा की दलील वाज़िब लगती है या नहीं और हिंदी कॉमेंट्री के स्तर पर छिड़ी बहस को कैसे देखा जाना चाहिए? इसके अलावा बहुत सारे मज़ेदार प्रेडिक्शन्स भी सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
IPL 2026 में जीत का फॉर्मूला क्या, हर Team की Analysis और Playing 11 पर रोमांचक चर्चा: बल्लाबोल
IPL 2026 सीजन आरंभ होने को है. सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं. कई टीम अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान हैं. चोट ने किस टीम का बैलेंस सबसे ज्यादा बिगाड़ा है, कौन सी टीम काग़ज़ पर सबसे ज्यादा मजबूत है, मौजूदा चैंपियन RCB के सामने बड़ी चुनौती क्या है, मुंबई इंडियंस की कमज़ोर कड़ी क्या है, चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन रुतुराज गायकवाड़ के सिर पर तलवार तो नहीं लटक रही और टीम की सोच में आया बदलाव नतीजों में तब्दील होगा, केकेआर का अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखने का फैसला क्या सही साबित होगा, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम कहां फंस सकती है, श्रेयस अय्यर की अगुआई में क्या पंजाब का जलवा बरक़रार रहेगा, क्या ऋषभ पंत बदल पाएंगे लखनऊ सुपरजाएंट्स की तक़दीर और सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाज़ी क्यों लचर है? टॉप 4 में पहुंचने की दावेदार टीमें कौन सी हैं, ऑरेंज और पर्पल कैप पर किसका कब्ज़ा हो सकता है? इसके अलावा हर टीम की प्लेइंग 11/प्लेइंग 12 पर हुई दिलचस्प चर्चा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव और राहुल रावत के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Bangladesh ने PAK को दिखाया आईना और Sanju Samson की गहरी सीख: बल्लाबोल
T20 World Cup जीतने के बाद Sanju Samson से मिले निखिल नाज़ ने उनके बारे में क्या क्या बताया, सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के दौरान संजू को क्या सलाह दी और संजू सैमसन की किस खासियत से प्रभावित हुए निखिल? पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की एनालिसिस, सलमान अली आगा का रन आउट विवाद और इसी बहाने स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट पर बहस भी सुनिए. साथ ही पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट और एनालिस्ट कैसे अपने खिलाड़ियों को झाड़ पर चढ़ाकर अचानक ज़मीन पर पटक देते हैं. इसके अलावा माइकल वॉन क्यों एक ट्रोल हैं और उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, ब्लेसिंग मुजरबानी का PSL छोड़कर IPL खेलने और द हंड्रेड में सनराइजर्स के अबरार अहमद को खरीदने पर हुई दिलचस्प चर्चा सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारतीT20 World Cup जीतने के बाद Sanju Samson से मिले निखिल नाज़ ने उनके बारे में क्या क्या बताया, सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप के दौरान संजू को क्या सलाह दी और संजू सैमसन की किस खासियत से प्रभावित हुए निखिल? पाकिस्तान-बांग्लादेश ODI सीरीज की एनालिसिस, सलमान अली आगा का रन आउट विवाद और इसी बहाने स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट पर बहस भी सुनिए. साथ ही पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट और एनालिस्ट कैसे अपने खिलाड़ियों को झाड़ पर चढ़ाकर अचानक ज़मीन पर पटक देते हैं. इसके अलावा माइकल वॉन क्यों एक ट्रोल हैं और उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, ब्लेसिंग मुजरबानी का PSL छोड़कर IPL खेलने और द हंड्रेड में सनराइजर्स के अबरार अहमद को खरीदने पर हुई दिलचस्प चर्चा सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में कुमार केशव के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
T20 World Cup 2026 Final जीतने वाली ये India की All Time Best Team है?: बल्लाबोल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. सूर्य कुमार यादव की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार यह खिताब हासिल किया और लगातार दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को डिफेंड किया. ये जीत एकतरफा ज़रूर है मगर असाधारण क्यों है? विदेशी क्रिकेटर्स और फैन्स इंडिया की जीत को क्यों पचा नहीं पा रहे हैं, इंडिया की इस प्रचंड जीत में भी कुछ लोगों को मज़ा क्यों नहीं आ रहा है? फाइनल मुक़ाबले में भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड क्यों बेबस नज़र आई, न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट की सेकंड बेस्ट टीम क्यों नहीं है, जीत का श्रेय गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को क्यों मिलना चाहिए और भारत की इस जीत का गुमनाम हीरो कौन है? वर्ल्ड कप कैंपेन की शुरुआत से लेकर फाइनल मैच तक के संजू सैमसन पर बायोपिक क्यों बन सकती है, मोटेरा (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) इतना बदनाम क्यों है और ICC MEN’S T20 WORLD CUP 2026 टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट में कौन से खिलाड़ी होने चाहिए, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और राहुल रावत के साथ कुमार केशव की रोचक बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
T20 World Cup Final 2026 - न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का अमोघ अस्त्र क्या है: बल्लाबोल
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक सेमीफाइनल में इंडिया ने इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया. सुनील गावस्कर को कब लगने लगा था कि इंग्लैंड जीत रहा है, 254 के टारगेट ने इंग्लैंड का काम आसान कैसे कर दिया और इंडिया की ये धमाकेदार जीत किन मायनों में अहम है? इंडिया की स्ट्रैटेजी क्यों इंग्लैंड से बेहतर रही और भारत ने कौन से मोमेंट्स को सीज किया? संजू सैमसन की लगातार दूसरी बेजोड़ पारी, जसप्रीत बुमराह का मास्टर क्लास, अक्षर पटेल की लाजवाब फील्डिंग और हार्दिक पंड्या का ऑलराउंड प्रदर्शन - इन सबमें प्लेयर ऑफ़ द मैच का असल हक़दार कौन था? अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मिथक को क्या भारत इस बार तोड़ पाएगा, न्यूजीलैंड भारत से क्यों घबरा रहा होगा, फाइनल में भारत किस तरह की पिच पर खेलना चाहेगा, क्या अभिषेक शर्मा पर टीम मैनेजमेंट का भरोसा बरक़रार रहेगा और वरुण चक्रवर्ती नाम का जुआ एकबार फिर खेलेंगे सूर्या? सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का प्रीव्यू निखिल नाज़ और कुमार केशव के साथ.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
Sanju Samson ने Semifinal में पहुंचाया, England को वानखेड़े में कैसे हराएंगे: बल्लाबोल
T20 World Cup 2026 का आखिरी Super 8 मैच. कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान और भारत के लिए करो या मरो वाली स्थिति. वेस्टइंडीज ने 195 रन बनाकर एक मुश्किल टारगेट दिया. मगर संजू सैमसन की एक स्पेशल पारी ने टीम इंडिया को फतह दिलाई. संजू की ये पारी उनके करियर की बेस्ट इनिंग क्यों कही जा रही है और विराट कोहली से इसकी तुलना क्यों हो रही है? संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ क्या अलग किया और क्या वाकई इसके पीछे धोनी और चेन्नई का कोई हाथ है? संजू के 97 रनों के अलावा जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने कैसे इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई? सूर्यकुमार यादव की कप्तानी इस बार धारदार क्यों नज़र आई और इंडिया की फील्डिंग में लगातार गिरावट क्यों देखी जा रही है? वानखेड़े में इंडिया-इंग्लैंड सेमीफाइनल में किसका पलड़ा भारी है और क्यों? क्या अभिषेक शर्मा प्लेइंग 11 में बने रहेंगे, कुलदीप यादव को मौक़ा मिल सकता है क्या और इंडिया को ये मुक़ाबला जीतने के लिए किस गलती से बाज़ आना होगा? सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों में सबसे मजबूत टीम कौन सी है और सुपर 8 स्टेज से ही बाहर होने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ पीसीबी क्या बदसलूकी कर रहा है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
T20 World Cup Semifinal में पहुंचने के लिए Team India को प्लान बदलना होगा?: बल्लाबोल
T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को खिताब का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन सुपर 8 का पहला ही मुक़ाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ गंवाकर टीम इंडिया ने अपने लिए हालात मुश्किल बना लिए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में क्यों हारी टीम इंडिया, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की काली मिट्टी पिच पर भारत के साथ खेल क्यों हो जाता है, अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाना क्यों भारी पड़ा, कप्तानी में कहां कहां चूके सूर्यकुमार यादव, साउथ अफ्रीका ने भारत के प्लान को कैसे फेल किया, टीम इंडिया की कौन सी कमज़ोरियां एक्सपोज़ हो गई हैं, अभिषेक शर्मा के साथ तिलक वर्मा क्यों फंसे हुए नज़र आ रहे हैं, क्या संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिए, ऑफ़ स्पिनर्स को क्यों नहीं खेल पा रहे इंडियन बैटर, ज़िम्बाव्बे और वेस्ट इंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुँचने के लिए टीम इंडिया को क्या करना होगा, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
पाकिस्तान का दौरा बीच में क्यों छोड़ आई थी टीम इंडिया?: बल्लाबोल
T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चली ज़बरदस्त खींचतान के बाद दोनों टीमें कोलंबो में भिड़ी. भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का पुराना इतिहास रहा है. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट राइवलरी के कई क़िस्से हैं और इन क़िस्सों में कई किरदार हैं. टाइगर पटौदी से लेकर कपिलदेव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, मोहिंदर अमरनाथ, कृष श्रीकांत, राज सिंह डूंगरपुर, इमरान खान और भी बहुत सारे लोग. इन क़िस्सों का पिटारा है वेटरन स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट पदमपति शर्मा के पास. पदमपति जी तीन बार भारतीय क्रिकेट टीम के दौरे को कवर करने पाकिस्तान जा चुके हैं.
ICC से पंगा, मोहसिन नकवी ने खोद डाली Pakistan Cricket की कब्र?: बल्लाबोल
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारत के ख़िलाफ़ मैच का बहिष्कार करेगी. इस फ़ैसले ने क्रिकेट जगत को हालिया समय के सबसे बड़े संकट में डाल दिया है. पाक़िस्तान सरकार की आड़ में ये फैसला क्यों लिया गया है, आईसीसी प्रतियोगिताओं के इतिहास में टीमों के मैच छोड़ने से ये मामला क्यों अलग है, क्या मोहसिन नक़वी एशिया कप की खुन्नस निकाल रहे हैं, पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले से कितना नुक़सान होगा, ये जानते हुए भी PCB आफ़त क्यों मोल ले रहा है, क्या नॉक आउट स्टेज या फाइनल में भी पाकिस्तान भारत के साथ मैच का बहिष्कार कर देगा या अभी पाकिस्तान पलटी मार सकता है और बांग्लादेश क्यों अब भी वर्ल्ड कप में एंट्री की आस लगाए बैठा है? इसके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन और तिलक वर्मा को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में क्या कोई सस्पेंस भी है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती
T20 World Cup से पहले Pakistan की बंदर घुड़की और संजू-ईशान की पहेली: बल्लाबोल
T20 वर्ल्ड कप से ऐन पहले इतना बवाल क्यों मचा हुआ है, पाक़िस्तान क्रिकेट बोर्ड क्या सचमुच टी20 वर्ल्ड कप से पुल आउट कर सकता है या फिर बांग्लादेश के लिए इतना दिखावा कर रहा है, पाक़िस्तान के ख़िलाफ़ ICC के सैंक्शन की ख़बर क्यों चली, पाक़िस्तान अगर वर्ल्ड कप खेलने से मना करता है तो क्या बांग्लादेश के लिए एक मौक़ा बन सकता है और प्लेयर मैनेजमेंट कैसे इमेज मैनेजमेंट में तब्दील हो गया है? इसके अलावा 20-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी कितनी दुरुस्त है और कोई दूसरी टीम क्यों इसके आसपास भी नहीं है, संजू सैमसन को और मौक़े मिलेंगे या ईशान किशन ने प्लेइंग 11 में जगह पक्की कर ली है, सुनिए 'बल्लाबोल' में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
टीम इंडिया की हार पर BCCI कब गंभीर होगा?: बल्लाबोल
टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी है. ये नतीजा इसलिए शर्मनाक है क्योंकि पहली बार ऐसा है जब कीवी टीम ने भारत को उसके घर में वनडे सीरीज में शिकस्त दी हो. भारत को मिली इस हार के बाद फैन्स के निशाने पर कोच गौतम गंभीर हैं. गंभीर सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों नहीं आए, लगातार हार के बाद भी BCCI क्यों मेहरबान है और बोर्ड की तरफ से कोई ठोस क़दम क्यों नहीं उठाए जा रहे? क्या वनडे क्रिकेट में रवींद्र जडेजा की वैलिडिटी समाप्त हो गई है, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी की जगह टीम में बनती भी है क्या, वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने पर आयुष बडोनी कहां से टीम में आ गए और ऐसे खिलाड़ियों को ज़बरदस्ती ऑलराउंडर बनाने पर क्यों तुला हुआ है मैनेजमेंट? डेरेल मिचेल का काट क्यों नहीं ढूंढ़ पाई टीम इंडिया, विराट कोहली ने अपने खेल को कैसे अपग्रेड किया और रोहित शर्मा समेत किन खिलाड़ियों पर सवाल उठाना सही नहीं है, सुनिए 'बल्लाबोल' के इस एपिसोड में निखिल नाज़ के साथ कुमार केशव की मज़ेदार बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
Ishan Kishan से पहली मुलाक़ात में ही कोच ने क्यों कह दिया- ये India खेलेगा: बल्लाबोल
ईशान किशन. इंडिया के तगड़े विकेटकीपर बैटर. वनडे क्रिकेट के स्पेशल रिकॉर्डधारी. अभी दो साल के वनवास के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड में चुने गए हैं. डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन कर ईशान ने ये जगह हासिल की. बतौर कप्तान झारखंड को पहली बार सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी का विजेता बनाया. विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी में भी बल्ले की धमक दिखाई. लेकिन ईशान किशन की यात्रा इतनी आसान नहीं रही है. पटना में पहली बार बैट थामने से लेकर टीम इंडिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज़ों की सूची में शुमार होने तक, ईशान किशन की इस यात्रा के गवाह रहे हैं उनके बचपन के कोच उत्तम मजूमदार. बल्लाबोल के इस एपिसोड में उनसे मुख़ातिब हुए कुमार केशव. ईशान किशन को पहली बार देखने, पटना से रांची भेजने, इंडिया अंडर-19 टीम की कप्तानी, आईपीएल में चुने जाने, शोहरत और पैसे कमाने, फिर इंडियन टीम और बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से ड्रॉप होने पर उनसे बात हुई है. ईशान किशन के सबसे मजबूत प्रतिद्वंदी कौन हैं, टेस्ट क्रिकेट में उनका क्या फ़्यूचर है और टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर उनके कोच की क्या भविष्यवाणी है? इसके अलावा बिहार में क्रिकेट की बदहाली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ पुराने दिनों की यादों पर उन्होंने क्या कहा, सुनिए इस पॉडकास्ट में.
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
वीडियो एडिट: जावेद अली/लोकेश कुमार
मुस्तफ़िज़ुर को IPL से हटाने का फैसला सही या गलत और Pant के पीछे कौन पड़ा है?: बल्लाबोल
बीसीसीआई ने एक बड़ा फ़ैसला करते हुए बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इसके बाद केकेआर ने मुस्तफ़िज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ भी कर दिया गया है. इस घटना पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए फ़ैसला किया है कि उसकी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएगी. वहीं, बांग्लादेश में आईपीएल मैचों का प्रसारण रोके जाने की बात भी कही गई है. BCCI ने ये फैसला क्या दबाव में लिया है, ये कितना सही है और क्या इसे बेहतर तरीक़े से हैंडल किया जा सकता था? क्या BCCI में नेतृत्व की कमी है और पिछले कुछ सालों में वहां अंदरखाने क्या बदला है? क्या क्रिकेट को पॉलिटिक्स के साथ मिक्स करना ठीक है, बांग्लादेश की अपील पर ICC क्या एक्शन लेगा? इसके अलावा न्यूज़ीलैंड के साथ ODI सीरीज के लिए घोषित टीम पर चर्चा...जैसे कि शतक लगाकर भी रुतुराज गायकवाड़ टीम में अपनी जगह पक्की क्यों नहीं कर पाए, ऋषभ पंत के ख़िलाफ़ कौन माहौल बना रहा है और मोहम्मद शमी से सेलेक्टर्स को आख़िर क्या शिकायत है, सुनिए 'बल्लाबोल' के नए साल के पहले एपिसोड में निखिल नाज़ और कुमार केशव की दिलचस्प बातचीत.
साउंड मिक्सिंग: अमन पाल