5 Minute

40 Episodes
Subscribe

By: Aaj Tak Radio

5 Minute is a daily national news bulletin podcast in Hindi presented thrice a day by Aaj tak Radio.Don’t wait to finish your office hours or household chores to catch up with important news. Just give us 5 minutes from your routine and get the top headlines while you finish your coffee break.5 मिनट हैं क्या? हों तो ज़रा अपने कान इधर लाइए. देश और दुनिया की बड़ी ख़बरें सिर्फ 300 सेकेंड में सुनिए, वो भी अपना काम जारी रखते हुए. सुबह, दोपहर और शाम.

सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Today at 4:30 AM

पीएम मोदी आज पांच देशों के दौरे पर, NEET UG 2026 की नई तारीख आईं, पेट्रोल-डीज़ल के बाद CNG भी महंगा, विपक्ष ने ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेरा, भारत सरकार ने सोने के आयात नियम सख्त किए, सीएम योगी आज महाराजगंज में परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे, AAP के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं, कई राज्यों में बारिश, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सेना कैंप पर आत्मघाती हमला, ट्रंप ने बीजिंग में शी जिनपिंग से मुलाकात की और IPL में Mumbai Indians ने Punjab Kings को हराया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
Yesterday at 3:28 PM

संसदीय समिति की कल अहम बैठक, सीएम योगी दिल्ली पहुंचे, सुप्रीम कोर्ट के केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ CBI-ED के जांच के निर्देश,दिल्ली हाईकोर्ट का अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर एक्शन, NEET पेपर लीक केस में 7 लोग गिरफ्तार, योगराज सिंह पर क्यों हुई FIR, यूपी में आंधी-बारिश से मौतों पर पुतिन की संवेदना, RBI ने क्यों रद्द किया 150 NBFC कंपनियों का लाइसेंस, असम में बड़ी कारवाई, BRICS बैठक में क्या हुआ और IPL में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेल जारी, सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Yesterday at 1:24 PM

पंजाब में SIR का ऐलान, पेट्रोलियम और गैस पर संसदीय समिति की कल अहम बैठक, पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, NEET पेपर लीक के बाद यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा बढ़ी, भोजपुर-बक्सर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की जीत, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर पर, UK स्वास्थ्य मंत्री स्ट्रीटिंग का कैबिनेट से इस्तीफा, शी जिनपिंग की ताइवान मुद्दे पर कड़ी चेतावनी, UAE के पास लंगर डाले जहाज पर कब्जा और Punjab Kings और Mumbai Indians के बीच आज होगा मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Yesterday at 10:29 AM

गुजरात में शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयोग ने SIR के तीसरे चरण का ऐलान किया, ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं, लखनऊ में प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार, केरलम के नए सीएम होंगे वी डी सतीशन, जालंधर में बीएसएफ कैंप के बाहर हुए आईईडी ब्लास्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, CNG का दाम में बढ़ा, PM मोदी की अपील को नजरअंदाज करना बीजेपी नेता पड़ा भारी, BRICS सम्मेलन में क्या बोले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची, देश के कई हिस्सों में Heatwave का प्रकोप जारी रहने की संभावना, आईपीएल में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Yesterday at 7:25 AM

केरल में कांग्रेस ने आखिरकार मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान कर दिया है, वीडी सतीशन राज्य के अगले सीएम होंगे, यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से भारी तबाही, 89 लोगों की मौत, NEET पेपर लीक मामले में CBI ने NTA के अंदरूनी नेटवर्क पर शक जताया, पश्चिम बंगाल में सरकारी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य किया गया, दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की नई चार्जशीट दाखिल की, एमपी के देवास में धमाका और ट्रंप-शी जिनपिंग मुलाकात में ताइवान मुद्दे पर तनाव खुलकर सामने आया. सिर्फ 5 में सुनिए दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Yesterday at 4:30 AM

उत्तर प्रदेश में आए भीषण आंधी-तूफान में अब तक 54 लोगों की मौत, प्रतीक यादव की आज अंतिम विदाई, केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस आज बड़ा फैसला कर सकती है, पुणे में एक प्राइवेट अस्पताल में बम जैसी डिवाइस मिलने से हड़कंप, कर्नाटक सरकार ने स्कूल-कॉलेजों में हिजाब बैन हटाने का फैसला लिया, दिल्ली में स्लीपर बस गैंगरेप मामला सामने आया, पाकिस्तान में आतंकी ऑपरेशन, ट्रंप-शी जिनपिंग मुलाकात चर्चा में और IPL में RCB ने KKR को रोमांचक मुकाबले में हराया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
Last Wednesday at 3:25 PM

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, EPS ने बगावती विधायकों को पार्टी से निकाला, कांग्रेस ने मांगा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, केरलम में नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ़, खरीफ फसलों पर MSP बढ़ी, PM मोदी के विदेशी दौरे का एजेंडा, केरलम में पेट्रोल पंप पर थोक में नहीं मिलेगा ईंधन, विजय ने कहा NEET परीक्षा खत्म करो, चीन के दौरे पर पहुंचे ट्रंप, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच शुरू. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे की बड़ी खबरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Wednesday at 1:39 PM

असम सरकार लाएगी Uniform Civil Code विधयेक, देश में नए सेमी-हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी, मणिपुर में फिर हुई हिंसा, अश्लील कंटेंट को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट सख़्त, भारतीय रुपया सबसे निचले स्तर पर, 5 देशों के दौरे पर होंगे PM मोदी, 46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व बाहुबली विधायक को उम्रकैद, हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया सामने, एयर इंडिया का इंटरनेशनल ऑपरेशन में कटौती का ऐलान, चीन के दौरे पर पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फिलीपींस की संसद में गोलीबारी, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Wednesday at 10:40 AM

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, केजरीवाल ने उठाए सवाल, धान की MSP में बढ़ोतरी, ईंधन की कीमतें बढ़ाने पर क्या बोले RBI गवर्नर, तमिलनाडु सीएम विजय ने हटाया अपना OSD, प्रतीक यादव का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचाया गया, CBSE 12th बोर्ड के नतीजे जारी, S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत पहुंचेंगे, शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ने का ऐलान किया, हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हाईकोर्ट पहुंची, दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग और IPL में आज RCB-KKR की भिड़ंत. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे की बड़ी खबरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Wednesday at 7:29 AM

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया जाएगा, आयात शुल्क बढ़ाने के बाद सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास किया, पुडुचेरी में एन. रंगासामी ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, पश्चिम बंगाल में नई सुवेंदु सरकार ने लाउडस्पीकर और राशन व्यवस्था को लेकर सख्त फैसले लिए, NEET UG 2026 रद्द मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा FAIMA अब NTA के पुनर्गठन की मांग, पंजाब में सीएम भगवंत मान और बीजेपी नेताओं को बम धमकी और ट्रंप चीन यात्रा के लिए रवाना. सिर्फ 5 में सुनिए दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Wednesday at 4:38 AM

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में उनका पोस्टमार्टम कड़ी सुरक्षा के बीच कराया जाएगा, केंद्र सरकार ने सोने के आयात शुल्क को 6% से बढ़ाकर 15% किया, जिसके बाद सोना और महंगा हो जाएगा, राहुल गांधी ने नए CBI डायरेक्टर की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए, ममता बनर्जी ने TMC IT सेल का पुनर्गठन किया, ट्रंप के चीन दौरे पर और IPL में गुजरात टाइटंस ने हैदराबाद को 82 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
Last Tuesday at 3:30 PM

NEET-UG 2026 रद्द होने पर विपक्ष का सरकार पर हमला, नए CBI निदेशक चयन को लेकर पीएम आवास पर बैठक, कश्मीर के पुंछ में आतंकी ढेर, तेलंगाना के केंद्रीय मंत्री के बेटे पर POCSO केस, कलकत्ता हाई कोर्ट बेंच ने आरजी कर केस से किया खुद को अलग, मानसून और मौसम का अपडेट, भारत-बांग्लादेश के बीच अवैध इमिग्रेशन का मुद्दा, ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की कीमतें बढ़ीं, अमेरिका में चीनी एजेंट का मामला, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया और IPL में हैदराबाद और गुजरात के बीच मुकाबला जारी. सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Tuesday at 1:33 PM

NEET परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर उठाए सवाल, धार भोजशाला विवाद पर हाई कोर्ट का फैसला सुरक्षित, अप्रैल में खुदरा महंगाई दर बढ़ी, तेल-गैस संकट से सरकार का इनकार, भारत में होगी BRICS विदेश मंत्रियों की बैठक, राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता में भारी गिरावट, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट का किया समर्थन और IPL में आज हैदराबाद-गुजरात के बीच मुकाबला, सिर्फ 5 मिनट में शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Tuesday at 10:28 AM

नीट 2026 परीक्षा रद्द होने से देशभर में हंगामा, पेपर लीक के आरोपों के बाद केंद्र सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी, जबकि कांग्रेस और NSUI ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की, तमिलनाडु में फ्लोर टेस्ट से पहले राजनीतिक ड्रामा सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, नए CBI निदेशक की नियुक्ति को लेकर आज हाई लेवल बैठक, पीएम मोदी की अपील के बावजूद सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी, पाकिस्तान में बड़ा धमाका, मिडिल ईस्ट में UAE और ईरान को लेकर नई सैन्य रिपोर्ट्स सामने आई और IPL में आज गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Tuesday at 7:32 AM

असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तमिलनाडु में विजय सरकार को फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा समर्थन मिला है, AIADMK और AMMK के विधायकों ने TVK का साथ देने का ऐलान किया, केरल कांग्रेस में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली में मंथन जारी, पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पूर्व पीए की हत्या केस की जांच अब CBI करेगी, रुपये में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज, चेन्नई एयरपोर्ट पर फ्लाइट में आग लगने से बड़ा हादसा टला, पाकिस्तान ने स्वीकार किया कि ईरानी सैन्य विमान उसके एयरबेस पर मौजूद हैं. सिर्फ 5 में सुनिए दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Tuesday at 4:29 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन लोगों से सोने की खरीद कम करने की अपील की, पश्चिम बंगाल में नगर निगम भर्ती घोटाले में TMC नेता सुजीत बोस को ED ने गिरफ्तार किया, असम में हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तमिलनाडु में मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश दिया, यूपी में सपा सांसद ने पीएम मोदी पर की विवादित टिप्पणी, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठे, और IPL में आज गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
Last Monday at 3:27 PM

पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील, असम में फिर हिमंता सरकार तय. बंगाल के नए मुख्य सचिव बने मनोज अग्रवाल, शुभेंदु के पीए हत्याकांड में आरोपी की बीजेपी नेताओं संग तस्वीरें वायरल. केरल सीएम सस्पेंस पर कांग्रेस नेतृत्व ने बैठक बुलाई, सुप्रीम कोर्ट से विकास यादव को 10 दिन की फरलो, हाईकोर्ट में लंबित बेल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हंता वायरस से हड़कंप, पाकिस्तान ने अफगान राजनयिक को किया तलब, ट्रंप 13 मई से चीन दौरे पर और IPL में पंजाब-दिल्ली का मुकाबला जारी. सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Monday at 1:29 PM

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार के विभागों का बंटवारा, TMC ने क्यों खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा, भगवंत मान के चचेरे भाई बीजेपी में शामिल. तरनतारन में बीजेपी दफ्तर पर हमला. केंद्र ने ईंधन की कमी की खबरों को किया खारिज. महाराष्ट्र सरकार का क्या है बड़ा फैसला. केजरीवाल ने पीएम पर उठाए सवाल. 1 जुलाई से नया रोजगार कानून होगा लागू. जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं. ट्रंप 13 मई से चीन दौरे पर. विनेश फोगाट ने किन आरोपों को किया खारिज और IPL में आज पंजाब-दिल्ली की भिड़ंत. सिर्फ 5 मिनट में शाम 7 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Monday at 10:31 AM

सोमनाथ से पीएम मोदी ने क्या कहा. बंगाल में शुभेंदु सरकार ने कौन से बड़े फैसले लिए. शुभेंदु के पीए की हत्याकांड में 3 गिरफ्तार. पीएम की अपील से आज बाजार में हाहाकार. राजनाथ सिंह की आज हाई लेवल बैठक. तमिलनाडु में AIADMK के भीतर हलचल. राहुल गांधी को मानहानि केस में राहत. लेबनान-इजरायल में तनाव बढ़ा. ट्रंप ने ईरान का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया और IPL में आज पंजाब-दिल्ली की टक्कर. सिर्फ 5 मिनट में शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Monday at 7:29 AM

सोमनाथ अमृत महोत्सव में पीएम मोदी ने रोड शो किया, मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में गिरावट, राहुल और अखिलेश ने पीएम की अपील पर सरकार को घेरा, पश्चिम बंगाल की नई सरकार के छह बड़े फैसले, सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में 3 शूटर गिरफ्तार, तमिलनाडु में विजय और सहयोगी दलों के बीच तकरार, NEET UG 2026 विवादों में क्यों आया, बरगी डैम हादसे पर न्यायिक जांच के आदेश, ईरान ने क्या चेतावनी दी और आज IPL में आज बारिश का खतरा, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए दोपहर 1 बजे तक की बड़ी ख़बरें


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Monday at 4:30 AM

सोमनाथ मंदिर महोत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की इंस्टाग्राम पोस्ट ब्लॉक होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा, पश्चिम एशिया संकट के बीच आज अहम बैठक, तमिलनाडु में विजय के शपथ समारोह में तमिल थाई वाझथु को लेकर विवाद खड़ा हो गया, जिस पर मंत्री Aadhav Arjuna ने सफाई दी। पश्चिम बंगाल में Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में उत्तर प्रदेश से तीन शार्प शूटर गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है, जबकि राजस्थान और गुजरात में लू चलने की चेतावनी दी गई है। Tribhuvan International Airport पर Turkish Airlines के विमान के टायर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। Donald Trump 13 से 15 मई तक चीन दौरे पर जाएंगे, जहां वे Xi Jinping से मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने ईरान के युद्धविराम प्रस्ताव को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में विदेशी युद्धपोतों की तैनाती पर सख्त चेतावनी दी है। Benjamin Netanyahu ने दावा किया कि चीन ने ईरान को मिसाइल निर्माण में मदद दी है। IPL में आज Punjab Kings और Delhi Capitals के बीच धर्मशाला में मुकाबला खेला जाएगा, हालांकि मौसम खराब रहने की आशंका है, सिर्फ़ 5 मिनट में सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Sunday at 10:32 AM

विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद किए बड़े ऐलान, स्टालिन ने विजय को बधाई दी, उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, अखिलेश यादव ने इसपर तंज़ कसा, पश्चिम बंगाल में TMC नेता का शव मिलने के बाद तनाव, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में चरमपंथी हमला, अबू धाबी से आ रहे एक मालवाहक जहाज़ पर ड्रोन हमला और IPL में Chennai Super Kings- Lucknow Super Giants के बीच मुकाबला जारी, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Sunday at 7:30 AM

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी ने कर्नाटक कांग्रेस को घेरा, हिमंता बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के सीएम, चंद्रबाबू नायडू कल दिल्ली दौरे पर, उमर अब्दुल्लाह ने श्रीनगर में इंडिया गोल्फ कार्निवल 2026 का उद्घाटन किया, हंटावायरस आशंका के चलते MV Hondius को क्वारंटीन किया गया, ईरान ने अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी और अमेरिकी पुलिस ने 89 हथियारों की तस्करी के मामले में कार्रवाई की, सिर्फ़ 5 में सुनिए दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Sunday at 4:36 AM

विजय आज तमिलनाडु मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, पीएम आज तीन राज्यों के दौरे पर, असम में NDA विधायक दल की बैठक आज, उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां तेज़, दिल्ली में संभावित आतंकी खतरे के मद्देनज़र हाई अलर्ट, पंजाब सरकार के मंत्री 7 दिन की ED हिरासत में भेजे गए, AAP आज पंजाबभर में BJP के खिलाफ प्रदर्शन करेगी, पुतिन ने उम्मीद जताई कि ईरान संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होगा, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तीन पुलिसकर्मियों की मौत और IPL में Gujarat Titans ने Rajasthan Royals को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Saturday at 10:29 AM

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे, ममता बनर्जी ने अपना सोशल मीडिया बायो बदला, तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी, कांग्रेस ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेजा, विजय के समर्थक ने की आत्मदाह की कोशिश, सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका भी दाखिल हुई, वहीं कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज पर नोरोवायरस संक्रमण फैलने से 115 लोग बीमार, IMF ने पाकिस्तान को नई लोन किस्त मंजूर की और WFI ने विनेश फोगाट को टूर्नामेंट से रोका. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Saturday at 7:29 AM

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, भव्य समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे, तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय अब भी बहुमत जुटाने की कोशिश में, केरल में UDF की जीत के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन तेज, केंद्र सरकार बंगाल में लंबे समय से अटकी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी में, कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज पर फैले नोरोवायरस संक्रमण से 115 लोग बीमार, यशस्वी जायसवाल और शैफाली वर्मा को डोप टेस्ट मिस करने पर NADA का नोटिस, और IPL में आज राजस्थान और गुजरात आमने-सामने. सिर्फ 5 में सुनिए दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Last Saturday at 4:25 AM

पश्चिम बंगाल में आज सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण, तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस जारी, देश को मिले नए CDS और नौसेना प्रमुख, पंजाब में संजीव अरोड़ा पर ED रेड, ईरान तनाव से पेट्रोल-डीजल महंगे होने के संकेत, भोपाल 90 डिग्री ब्रिज केस में 7 इंजीनियर बहाल, रूस-यूक्रेन के बीच 3 दिन का युद्धविराम, परमाणु मुद्दे पर ईरान का बड़ा फैसला और IPL में कल कोलकाता ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया, सिर्फ 5 मिनट में सुबह 10 बजे तक की बड़ी खबरें


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
05/08/2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना, शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया, कल शपथ ग्रहण समारोह होगा, तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय भी बहुमत साबित करने में सफल रहे और उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिल गया है, राहुल गांधी ने गुरुग्राम में पीएम मोदी, पर तीखे आरोप लगाए, होर्मुज़ स्ट्रेट में भारतीय जहाज डूबा जिसमें भारतीय क्रू सदस्य की मौत, अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में दो और जहाजों को निष्क्रिय किया, पेंटागन ने UFO से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक कीं, इंडोनेशिया ज्वालामुखी हादसे में कई लोगों की मौत. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/08/2026

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुना, कल ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा, तमिलनाडु में विजय की TVK को कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK का समर्थन मिलने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की राह लगभग साफ, पुडुचेरी में एन. रंगासामी फिर NDA विधायक दल के नेता चुने गए, कल मुंबई में मेगा ब्लॉक, सरकार हंटावायरस पर अलर्ट, सेलिना जेटली के पति पर FIR, अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट पर नई एजेंसी बनाई, अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण बयानबाज़ी जारी और IPL में आज दिल्ली और कोलकाता की टक्कर. सिर्फ 5 में सुनिए शाम 7 बजे की बड़ी खबरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/08/2026

पश्चिम बंगाल में नई BJP सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज, होने वाला है नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे, तमिलनाडु में CPI, CPI(M) और VCK ने विजय की पार्टी TVK को समर्थन देने का फैसला किया, बीजेपी ने सरकार गठन से दूरी बनाई, राहुल गांधी आज गुरुग्राम में ‘सद्भाव यात्रा’ करेंगे, राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का फैसला लिया गया, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में बढ़ते ड्रग्स कारोबार पर सख्त टिप्पणी की, बिहार में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, भारत ने स्वदेशी ग्लाइड वेपन सिस्टम ‘TARA’ का सफल परीक्षण किया, ईरान के सांसद ने यूएई को पड़ोसी नहीं, बल्कि “दुश्मन का ठिकाना”बताया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/08/2026

बंगाल में नई BJP सरकार के गठन की तैयारियां तेज, अमित शाह कोलकाता पहुंच चुके हैं और आज विधायक दल की बैठक में शामिल हंगे, तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK के समर्थकों ने राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन किया, सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर-खीरी हिंसा मामले की सुनवाई तेज करने के निर्देश दिए, केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को दूरसंचार सेवाओं पर विशेष अधिकार दिए, दिल्ली हाईकोर्ट ने शशि थरूर के डीपफेक वीडियो हटाने का आदेश दिया, वहीं UAE और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है और T20 कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर आगे. सिर्फ 5 में सुनिए दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/08/2026

तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस आलाकमान तय करेगा केरल का नया सीएम, 12 मई को असम में शपथ ग्रहण, पश्चिम बंगाल में विधानसभा भंग, नासिक टीसीएस मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, देश में क्या है मौसम का हाल, अमेरिका-ईरान में फिर ठन गई, क्रूड ऑल का दाम बढ़ा, ईरान के राष्ट्रपति ने क्या कहा, आईपीएल में लखनऊ ने RCB को हराया. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
05/07/2026

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल ने विधानसभा भंग की जिसके बाद ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया, BJP कल कोलकाता में विधायक दल की अहम बैठक करेगी, जिसमें अमित शाह भी शामिल होंगे, तमिलनाडु में विजय की पार्टी बहुमत से 5 सीट दूर, सरकार गठन को लेकर सस्पेंस बरकरार, बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद सियासत तेज, बिहार में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे बीमार, महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे हेलिकॉप्टर हादसे से बाल-बाल बचे, शराब बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से शराब, बीयर और वाइन की कीमतों को बढ़ाने की मांग की, पाकिस्तान सेना ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया और IPL में RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला जारी .सिर्फ 5 मिनट में सुनिए रात 9 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/07/2026

विजय ने सरकार बनाने के लिए 2 महीने का समय मांगा, AIADMK विधायक ने सरकार बनाने पर क्या कहा, करेल में नहीं बनेगा डिप्टी सीएम, अखिलेश यादव की कोलकाता में ममता से हुई मुलाकात, बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, पिनराई विजयन ने क्या चिंता जताई, चुनाव आयोग नई जानकारी क्या दी, नोएडा एयरपोर्ट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, चीन में दो पूर्व मंत्रियों को मौत की सजा, कनाडा में उठी अलगाववाद की मांग, आईपीएल में आज RCB के सामने होगी लखनऊ. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/07/2026

बिहार की सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, TVK चीफ विजय की सरकार बनाने की राह मुश्किलों में, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव के बीच अहम बैठक, चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के बीच 500 गिरफ्तार और 1100 हिरासत में, भगवंत मान के स्कूली दौरे से पहले बम से उड़ाने की धमकी मिली, दिल्ली पुलिस को भट्टी गैंग मामले में बड़ी सफलता, भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर बड़ा खुलासा, MV Hondius क्रूज जहाज पर हंता वायरस फैलने से 147 यात्रियों की मुसीबतें बढ़ीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होगा, इकाना स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत. सिर्फ 5 मिनट में शाम 4 बजे तक की बड़ी खबरें.


दोपहर 1 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/07/2026

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, तमिलनाडु में सरकार गठन की प्रक्रिया के बीच थलपति विजय का शपथ ग्रहण टला, पश्चिम बंगाल के पनिहाटी में BJP कार्यकर्ताओं पर बम हमला और शुभेंदु अधिकारी के करीबी की हत्या मामले में CID की एंट्री, असम में 12 मई को होगा हिमंता सरकार का शपथ ग्रहण. आज 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर PM मोदी ने सेना को किया नमन, राजस्थान में 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार, सोहराबुद्दीन एनकाउंटर केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करने का फैसला बरकरार रखा, और IPL में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और RCB के बीच मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में दोपहर 1 बजे तक की बड़ी खबरें.


सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/07/2026

बिहार में आज नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा, पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या, ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में विशेष कार्यक्रम, गेहूं खरीदी में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का चक्का जाम करेगी, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में यमुना नदी में नाव डूबने से अब तक दो शव बरामद हुए, देश के कई राज्यों में बारिश-आंधी का दौर जारी, इज़रायल ने सीज़फायर के बावजूद बेरूत में हमला किया, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म हो सकता है और IPL में Sunrisers Hyderabad ने Punjab Kings को हराकर टॉप स्थान हासिल किया, सिर्फ़ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


रात 9 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट - 5 मिनट
05/06/2026

तमिलनाडु में विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की अहम बैठक, शुभेंदु अधिकारी कौन सी सीट छोड़ेंगे, बिहार में कल बड़ा कैबिनेट विस्तार, असम में कांग्रेस की हार पर मंथन, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने पर क्या बोले CJI, नागपुर में क्यों हुए 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड,अमेरिका-ईरान तनाव में नया मोड़ और IPL में पंजाब-हैदराबाद का मैच जारी. सिर्फ 5 मिनट में रात 9 बजे तक की बड़ी खबरें.


शाम 7 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/06/2026

पश्चिम बंगाल में 9 मई को नई सरकार लेगी शपथ, विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, बिहार में कल नए मंत्री लेंगे शपथ, एमपी कांग्रेस का बड़ा ऐलान, हीटवेव को लेकर दिल्ली सरकार ने क्या फैसला लिया, महाराष्ट्र में कैंसिल हुई हिंदी की परीक्षा, पुणे के डिलिवरी बॉय, नोरा फतेही की बढ़ेंगी मुश्किलें, आईपीएल में आज पंजाब और हैदराबाद का मुकाबला. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 7 बजे तक की बड़ी ख़बरें.


शाम 4 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
05/06/2026

TVK चीफ विजय ने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला, कोलकाता पुलिस कमिश्नर की चेतावनी, ममता बनर्जी के आवास समेत पार्टी मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षा हटी, हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे, पंजाब बम धमाकों में NIA की एंट्री, राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस पहुंची हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई, नेपाल सरकार का भारतीयों के लिए बड़ा फैसला,आईपीएल 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सिर्फ 5 मिनट में सुनिए शाम 4 बजे तक की बड़ी ख़बरें.